जंगल में पूरी रात 14 साल की लड़की से की क्रूरता, दहला देगी जयपुर की ये घटना

Published : Aug 17, 2024, 06:27 PM IST
Jaipur 14 year old girl kidnapped and then raped

सार

राजस्थान के कोटपूतली में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की आशंका। जंगल में बेहोशी की हालत में मिली बच्ची, अस्पताल में भर्ती। दो संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस।

जयपुर. राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार महिलाएं और बेटियों के साथ रोजाना रेप और दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब जयपुर जिले के नजदीक स्थित कोटपूतली बहरोड जिले में दुखद घटना घटित हुई। जहां एक 14 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। दरिंदे घर में घुसे और नाबालिग का अपहरण करके ले गए। उसके बाद सुबह 10 बजे वह जंगल में बेसुध हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनाक्रम की जांच हर सर थाना पुलिस कर रही है ।

दरिंदे पूरी रात जंगल में करते रहे दरिंदगी

परिवार के लोगों ने बताया कि नजदीकी रहने वाला दिनेश नाम का युवक देर रात घर आया था। उसके साथ उसके मामा का लड़का भी था। देर रात बच्ची को बातों में लगाकर वे लोग अपने साथ ले गए । पूरी रात जंगल में लड़की के साथ गैंगरेप किया । सुबह खून से लथपथ और मिट्टी में सनी हुई हालत में लड़की पुलिस को मिली है ।

पीड़िता के पूरे बदन को दांतों से काटा

परिवार ने बताया ततारपुर जंगल में सड़क के नजदीक नाले के पास में बच्ची बेहोशी में मिली थी । उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। जैसे उसे दांतों से काटा गया है। फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं है। कोटपूतली डीएसपी सत्य प्रकाश ने कहा बयान लेने की कोशिश कर रही है। परिवार ने जिन दो आरोपियों के बारे में पुलिस को रिपोर्ट दी है , वे दोनों ही फरार हैं। कल रात जिस समय बच्ची घर से गायब हुई थी उसे समय परिवार के लोग घर में मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद आए तो बेटी नहीं मिली। पूरी रात बेटी को तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली । सवेरे पुलिस को सूचना दी और उसके बाद बेटी बेहोश हालत में मिली।

यह भी पढ़ें-पिता ने 13 साल की बेटी को किया प्रग्नेंट, दरिंदा मासूम के साथ रोज करता था हद पार

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी