राजस्थान में अजीबोगरीब केस: नई कार में जिंदा जल गई पत्नी, ड्राइव कर रहे पति को खरोंच तक नहीं

Published : Jan 18, 2024, 06:23 PM IST
Pali Accident News

सार

राजस्थान के पाली से जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला नई कार में जिंदा जल गई। जबकि कार चला रहे पति को खरोंच  तक नहीं आई। इस शॉकिंग घटना से पुलिस भी हैरान है।

पाली. खबर राजस्थान के पाली जिले से है। जहां कुछ घंटे पहले एक हादसा हुआ है। इसमें 25 साल की एक महिला की जलने के कारण मौत हुई है । उसका शरीर 90 फ़ीसदी तक जल चुका है और जली हुई लाश कार की पिछले सीट से पुलिस ने बरामद की है । उसके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन इस घटना के बाद से वह घबराया हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि हम इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रहे हैं । घटना पाली जिले के जैतपुर थाना इलाके में स्थित चांडा गांव में बने आंजणा माता मंदिर की है।

मंदिर पूजा करने जा रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि गांव में ही चाय की दुकान करने वाला अशोक अपनी पत्नी रेखा को लेकर माता के मंदिर में जा रहा था। उसकी पत्नी कुछ दिनों से बीमार थी और वह माता के मंदिर में पत्नी के लिए पूजा पाठ कराने और झाड़ फूंक कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार के पिछले हिस्से में आग लगी और पिछले सीट पर सीट बेल्ट लगाकर बैठी पत्नी जिंदा जल गई । इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है । अशोक और रेखा की 3 साल की बेटी है, जो घर पर ही मौजूद है।

पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाकर बैठी थी पत्नी

अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही एक सेकंड हैंड कार खरीदी है। इसी कार में लेकर वह पत्नी को आ रहा था । पत्नी कार की पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाकर बैठी थी। आग लगने के बाद अशोक तो सीट बेल्ट खोलकर बाहर निकल आया, लेकिन पत्नी नहीं निकल सकी। इस कारण उसकी जान चली गई।‌ उधर पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हर पहलू की जांच कर रहे हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल