क्या दुकान के बाहर इंतजार कर रहे थे यमराज, दुकानदार आते ही एक पल में आ गई मौत

Published : Apr 29, 2024, 07:01 PM IST
illegal construction

सार

राजस्थान के जयपुर में एक ऐसा हादसा हो गया है। जिसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे यमराज दुकान के बाहर ही खड़े हों, दुकानदार जैसे ही बाहर आए, उनकी एक ही पल में मौत हो गई। 

जयपुर. राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो नजदीक ही एक दुकान के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुआ है। 72 साल के एक बुजुर्ग की मौत इस तरह से हुई है मानो यमराज उसकी दुकान के बाहर ही उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही व्यक्ति दुकान से बाहर आया वैसे ही उसके ऊपर चौथी मंजिल से लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा आकर गिरा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना राजस्थान के झोटवाड़ा थाना इलाके की है।

72 साल के बुजुर्ग की मौत

पुलिस ने बताया कि कालवाड़ रोड पर रहने वाले 72 साल के त्रिलोकचंद की रविवार को मौत हो गई। परिवार ने अब उस परिसर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, जिस परिसर में त्रिलोकचंद की दुकान थी ।

चौथी मंजिल से आई मौत

त्रिलोकचंद रविवार को दुकान पर आए थे और उसके बाद दुकान के बाहर अपना बोर्ड लगाने के लिए निकले थे। बोर्ड लगाकर जैसे ही वापस दुकान में लौट रहे थे वैसे ही चौथी मंजिल पर से उड़ता हुआ लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा आया और सीधे त्रिलोक चंद के सिर पर गिरा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

अवैध रूप से चल रही निर्माण

पुलिस ने बताया कालवाड़ रोड पर केके टावर के नाम से चार मंजिल का एक शोरूम है। उसकी चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है यह निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध पर अवैध तरीके से किया जा रहा है। 10 दिन पहले नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची थी और उसे भी स्थानीय लोगों ने दस्तावेज सौपे थे, लेकिन उसके बावजूद भी निर्माण कार्य नहीं रुका।

निर्माण कार्य रोका

चौथी मंजिल पर एक और मंजिल बनाकर छत डालने का काम चल रहा था । इसी दौरान शेंटिंग पर लगी लकड़ी की प्लेट नीचे त्रिलोक चंद पर गिरी और उनकी मौत हो गई। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। पुलिस और नगर निगम की टीम अब दोबारा जांच पड़ताल कर रहे हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी