सीकर में हुआ बड़ा बवालः बार एसोसिएशन चुनाव जीत का जश्न मना रहे वकीलों को कार ने रौंदा, एक की मौत कई हुए घायल

Published : Mar 11, 2023, 02:19 PM IST
बार एसोसिएशन चुनाव

सार

राजस्थान के सीकर शहर में बार एसोसिएशन के चुनाव जीतने का जश्न मना रहे वकीलों को विपक्षी दल के ही एक एडव्होकेट ने अपनी कार से कुचल दिया। इसमें एक की जान चली गई तो वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में बवाल मचा हुआ है।

सीकर (sikar news). राजस्थान में वकील प्रोटेक्शन एक्ट की मांग के बीच बड़ी खबर है। खबर राजस्थान के सीकर जिले से है। सीकर जिले में वकीलों के ही एक साथी वकील ने अपने साथियों पर स्कोर्पियो चढ़ा दी। स्कोर्पियो वाहन से कुचले जाने के कारण एक वकील की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका ट्रीटमेंट जारी है। घटना सीकर जिले से सामने आई है। शहर की रींगस पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बार एसोसिएशन चुनाव मे हारा हुआ गुट हो गया गुस्सा

पुलिस ने बताया कि श्रीमाधोपुर बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए थे और उसके बाद परिणाम में एक पक्ष विजयी हो गया। विजयी पक्ष के वकील अपने साथी वकीलों और अन्य लोगों के साथ शुक्रवार रात रींगस थाना इलाके में स्थित एक ढाबे पर जश्न मना रहे थे और पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के कुछ वकील वहां आ गए और विवाद हो गया।

विवाद के बाद वकीलों पर चढ़ा दी कार

विवाद के दौरान विरोधी यानि हारे हुए पक्ष के एक वकील ने जीते हुए पक्ष के वकीलों के समूह पर अपनी स्कोर्पियो चढ़ा दी और कुछ वकीलों को रौंद दिया। इस हमले में एक वकील की हत्या कर दी गई। कुछ घायल हैं जिनकों सीकर में ही भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि नंद किशोर की मौत हो चुकी है। नंद किशोर टेलर एक सीनियर वकील के मुंशी थे। इस हमले में एक अन्य वकील भी गंभीर घायल है।

पुलिस ने इस घटना के बाद से आरोपी पक्ष की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष मौके से फरार है। पूरी रात से उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस उसके परिवार और रिश्तेदारों के यहां छापे मार रही है। वकील की मौत के बाद आज सीकर में बवाल के हालात बन रहे हैं।

इसे भी पढ़े- जयपुर में वकीलों का सड़कों पर कब्जा, रोक दी रोड, शहर कर दिया जाम, क्लाइंट को सिर्फ मिल रही तारीख पर तारीख

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी