राजस्थान में एक साथ हुई 3 संताने पैदाः बच्चे और मां दोनों स्वस्थ, डॉक्टर बोले हजारों लोगों में होता है ऐसा एक केस

Published : Jun 10, 2023, 09:24 PM IST
woman gave birth three child

सार

राजस्थान के सीकर शहर से अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिस किसी को इस बारे में पता चला तो वह हैरत में पड़ गए। वहीं मां और बच्चे सभी स्वस्थ है। डॉक्टरों ने इसे हजारों में एक केस बताया है।

सीकर (sikar News). राजस्थान के सीकर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला के एक साथ 3 बच्चे पैदा हुए हैं। जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। ताज्जुब तो यह है कि तीनों बच्चों की डिलीवरी भी एक साथ ही हुई। वही फिलहाल तीनों बच्चे और मां पूरी रूप से स्वस्थ है। जब से लोगों को इस बारे में पता चला वह लोग हैरत में पड़ गए।

सीकर शहर से सामने आया तीन बच्चों की डिलेवरी का अनोखा मामला

दरअसल सीकर शहर के ही मुस्लिम परिवार की महिला मुस्कान कि 2 दिन पहले लेबर पेन होना शुरू हुआ। जब इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने जांच की तो पहले तो वे हैरान हो गए। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे उसका सिजेरियन ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान उसके एक साथ 3 बच्चे हुए। यह डिलीवरी सीकर की वीके जैन हॉस्पिटल में हुई।

मां और बच्चे दोनों स्वस्थ

वीके जैन हॉस्पिटल के डॉक्टर मनीष खंडेलवाल का कहना है कि तीनों बच्चों का वजन करीब 2 किलो है। शुरुआत में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ थी। ऐसे में उन्हें एहतियात के तौर पर स्पेशल वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब उनकी हालत भी ठीक है। वही मां को एहतियात के तौर पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

सीकर में हुए हजारों में होने वाला एक केस

एक साथ तीन बच्चों की डिलेवरी के बारे में डॉक्टर ने बताया कि आईवीएफ तकनीक से ऐसा हो पाना संभव है क्योंकि फर्टिलाइजेशन के बाद कई बार अंडे के टुकड़े हो जाते हैं। लेकिन बिना आईवीएफ के ऐसे केस हजारों लोगों में गिने चुने लोगों के होते हैं।

इसे भी पढ़ें- हैरत में डॉक्टर..22 साल की महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, दादी ने कहा-एक मांगा था..तीन आ गए

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल