Sikar Rajasthan : 7 फेरे से पहले दुल्हन ने किया ऐसा कांड, घर से डोली की जगह उठी अर्थी, घरवालों के साथ रोने लगा पूरा शहर

Published : Feb 12, 2024, 12:48 PM IST
rajasthan love

सार

जिसकी 12 फरवरी को शादी होनी थी। वह सात फेरे लेने से पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई । चूंकि लड़का अपराधिक किस्म का है। इस कारण घरवालों को अधिक सदमा लगा है। दुल्हन के चाचा ने सदमें में अपनी जान दे दी। वहीं घर के अन्य सभी लोग टेंशन में हैं। 

सीकर. राजस्थान के सीकर में सोमवार को जिस लड़की की शादी होने जा रही थी। शाम को बारात आनेवाली थी। उसने सात फेरे लेने से पहले ऐसी हरकत कर दी। जिससे पूरा परिवार पर टेंशन में आ गया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस शादी वाले घर से आज डोली उठने वाली थी। वहां से अर्थी उठी। दुल्हन द्वारा की गई इस हरकत से घरवाले ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लोग रोने लगे। क्योंकि लड़की का ये निर्णय किसी को भी ठीक नहीं लगा। क्योंकि जिस लड़के के साथ वह भागी है उसका रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

24 साल की युवती प्रेमी के साथ भागी

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित कोतवाली थाना इलाके में रहने वाली 24 साल की युवती की आज शादी होनी है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और आज रात को बारात आनी है। लेकिन बारात आने से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिवार को जब पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक भी गायब है तो परिवार को गहरा सदमा लगा। इसी सदमे में चाचा ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिस घर से आज बेटी की डोली उठनी थी, उस घर से दुल्हन के चाचा की अर्थी उठ रही है। परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस का कहना है कि दोनो बालिग है इस कारण पुलिस ज्यादा मदद नहीं कर सकती है।

पड़ोस में रहता था लड़का

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के करीब के करीब सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले रॉनी नाम के युवक के साथ वह फरार हो गई। रॉनी अपराधिक प्रवृति का है और उस पर सीकर के कुछ थानों में कई बड़े केस दभी दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका। परिवार चाहता था कि बेटी उससे दूर रहे, लेकिन बेटी नहीं मानी । परिवार ने दबाव में लेकर बेटी की शादी करने की तैयारी की तो वह शादी वाले दिन ही फरार हो गई। आज तड़के वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब शादी वाले घर से चाचा की अर्थी निकाली जा रही है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट