सीकर: लेडिज टॉयलेट में खुफिया कैमरा रखता था डॉक्टर, देखिए वो शर्मनाक क्लिप

राजस्थान के सीकर जिले में एक फिजियोथेरेपी सेंटर में महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य सामने आया है। सेंटर में काम करने वाले एक डॉक्टर पर महिलाओं के टॉयलेट में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है।

sourav kumar | Published : Sep 14, 2024 8:28 AM IST

राजस्थान (सीकर): देश पहले ही कोलकाता में हुए महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या से उबर नहीं पा रहा है। उसके बाद राजस्थान के सीकर में एक डॉक्टर का ऐसा सच सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर रूह कांप उठेगी। बता दें कि सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ जिले में मौजूद फिजियोथेरेपी सेंटर में डॉक्टर की शर्मनाक हकीकत का भंडाफोड़ हुआ है। जहां वो लेडिज टॉयलेट के अंदर खुफिया कैमरा छिपा कर रखता था और महिलाओं की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्व. नंदलाल लखोटिया स्वास्थ्य एवं चिकित्सा केंद्र फिजियोथेरेपी सेंटर पर छापेमारी की। मौके पर जांच टीम को ऐसे-ऐसे सबूत मिले, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने डॉक्टर के बैग से हिडन कैमरा और ढेर सारे पेन ड्राइवें बरामद की। जिसमें हजारों की संख्या में अश्लील वीडियो भरे पड़े हैं।

Latest Videos

 

 

सेंटर के सुपरवाइजर को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फिजियोथैरेपी सेंटर के सुपरवाइजर और डॉक्टर सुरेश जांगिड़ को हिरासत में ले लिया। उन्हें पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर हर दिन लेडिज टॉयलेट में जाकर कैमरे को बदलता था और पुराने डेटा को डाउनलोड करने के लिए घर ले जाता था। इस पूरे घटना की जानकारी सेंटर में ही काम करने वाले एक महिला स्टाफ ने पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि उसे बीते कई दिनों से शक हो रहा था कि अस्पताल में कुछ गड़बड़ चल रहा है। अंदेशा होने पर उसने सेंटर की जांच करने की अपील की। जिसके बाद गुरुवार शाम को DSP ने जांच के आदेश दिए और टीम का गठन कर फीजियोथैरेपी सेंटर पर रेड मारी।

कई दिनों से चल रहा था शर्मनाक खेल

सेंटर में डॉक्टर द्वारा अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का शर्मनाक खेल बीते कई दिनों से चल रहा था। न जाने उसने कितने लोगों की लाइफ के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की होगी। हालांकि, अभी भी सेंटर की जांच की जा रही है और कई तरह से सबूत इकट्ठा करने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के इस शहर में होटल के नाम पर चल रहा लड़कियों का धंधा

Share this article
click me!

Latest Videos

महिला SDM पर टूट पड़ी घूंघट वाली आंटी, कुछ ना कर सकी पुलिस-VIDEO VIRAL
2029 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री? योगी-राहुल में किसका राजयोग है प्रबल
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
'हिम्मत कैसे पड़ गई...' BJP विधायक ने इंस्पेक्टर से कहा- अब आर-पार होगा
रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट