राजस्थान के सरकारी अस्पताल से रौंगटे खड़े कर देने वाली खबरः पति के इलाज के लिए आई महिला को गवांना पड़ा बच्चा

Published : Feb 28, 2023, 01:10 PM IST
मासूम

सार

राजस्थान के सिरोही शहर के एक सरकारी हॉस्पिटल से रौंगटे खड़ी कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति का इलाज कराने आई महिला की गोद से मासूम को उठा ले गए कुत्ते। बाद में बच्चे की तलाश की तो टुकड़ों में मिला शरीर। बच्चे को ऐसा देख मां हुई बेहोश।

 

सिरोही (sirohi).  राजस्थान से सवेरे सवेरे रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। सिर्फ एक महीने के नवजात बच्चे को इतनी खौफनाक मौत मिली कि मासूम बच्चे को लाश में बदला देख मां बेहोश हो गई। सबसे बड़ी बात इस बारे में जिला अस्पताल को संभालने वाले चिकित्सकों तक को कोई जानकारी नहीं थी। बाद में जब हंगामा हुआ तो पुलिस एवं डॉक्टर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मामला सिरोही जिले में स्थित जिला अस्पताल का है।

पति का इलाज कराने बच्चों के साथ आई थी महिला

प्रांरभिक जानकारी में सामने आया है कि सिरोही जिले में रहने वाली एक महिला जो अपने पति का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल मे आई थी। पति सिलकोसिस बीमारी से पीडित था। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल के ही एक वार्ड में पति को भर्ती करने के बाद उसकी पत्नी बैड के नजदीक ही अपने तीन बच्चों के साथ बैठ गई। सोमवार रात जब पति सो गया तो पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ बैड के नीचे फर्श पर सो गई। इनमें एक बच्चे की उम्र सिर्फ एक महीने की थी और दो अन्य बच्चों की उम्र चार साल ओर पांच साल थी।

पेशेंट वार्ड में घुसे कुत्ते उठा ले गए मासूम को

देर रात ही वार्ड में कुछ कुत्ते घुस आए। कुत्तों ने मां के आंचल से बच्चे को खींच लिया और उसे तुरंत खींचकर बाहर ले गए। बाहर ले जाकर कुत्तों ने बच्चे के अंग अंग चबा डाले। कुछ देर बाद मां की नींद खुली तो वह बदहवास सी बच्चे की तलाश में अस्पताल में घुमती रही।

डॉग्स ने बच्चे के किए टुकड़े- टुकड़े

 बाहर जाकर देखा तो बच्चे के सात टुकडे पड़े हुए थे और बच्चे के सिर को दो कुत्ते खींच रहे थे। अपने बेटे की ऐसी हालत देखकर मां बेहोश हो गई। अस्पताल स्टाफ ने संभाला और बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी टुकड़ों को जिला अस्पताल के ही मुर्दाघर में रखवाया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस भी कर रही है।

इसे भी पढ़े- OT में घुसे कुत्ते ने नवजात को नोंच नोंचकर मार डाला, जन्म के बाद मां देख भी नहीं पाई थी बच्चे का चेहरा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट