सोनिया गांधी ने भरा राज्यसभा का नामाकंन: अशोक गहलोत ने कह ड़ाली ये बड़ी बात...

Published : Feb 14, 2024, 12:51 PM IST
sonia gandhi

सार

 सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। वह इससे पहले अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। लेकिन अब लोकसभा छोड़कर वो राज्यसभा जाएंगी। बता दें कि यह पहला मौका है जब सोनिया संसद के उच्च सदन में जाएंगी। 

जयपुर. सोनिया गांधी ने राज्यसभा का जयपुर से नामाकंन दाखिल कर दिया है। विधानसभा के कमरा नंबर 106 में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत की मौजूदगी में उन्होनें पर्चा दाखिल किया। सोनिया के नामंकन के गहलोत, डोटासरा सहित कई विधायक प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान राहुल व प्रियंका गांधी भी मौजूद थे।

सोनियाी को लेकर गहलोत ने कही बड़ी बात

बता दें कि राज्यसभा के नामंकन के पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख पंद्रह फरवरी है और नाम वापसी की आखिरी तारीख बीस फरवरी हैं। सोनिया गांधी के जयपुर आगमन पर अशोक गहलोत ने बड़ी बात की है। उन्होनें कहा कि सोनिया गांधी ऐसी राजनेता हैं जिन्होनें प्रधानमंत्री जैसे पद का त्याग कर दिया। अब वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट पर राज्यसभा जाएंगी।

आज ही जयपुर से दिल्ली जाएंगी सोनिया

सोनिया गांधी ने आज दोपहर बारह बजे नामाकंन दाखिल किया। उनका आज शाम तक ही वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह राजस्थान के लिए फक्र की बात है कि सोनिया गांधी यहां से राज्यसभा जा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह सोनिया गांधी की मौजूदगी छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए मनोबल उंचा करने वाली रहेगी।

पहली बार राज्यसभ जाएंगी सोनिया गांधी

बता दें कि वर्तमान में सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। वह इससे पहले कई बार अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। लेकिन अब लोकसभा छोड़कर वो राज्यसभा जाएंगी। बता दें कि यह पहला मौका है जब सोनिया संसद के उच्च सदन में जाएंगी। कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी साल 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैंड, बाजा, बारात...फिर 'फैमिली इमरजेंसी'! 3 राज्यों की 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खौफनाक सच!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल