बुआ की शादी में भतीजे का मर्डर, खुशियों के बीच पसरे मातम की खबर दहला देगी

Published : Sep 10, 2024, 04:49 PM IST
Sriganganagar news

सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक परिवार में बुआ की शादी के दौरान 13 साल के भतीजे की डेड बॉडी बाथरूम में मिली। मृतक के गले पर दबाने के निशान हैं और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से कमजोर था।

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक शॉकिंग खबर सामने आई है, जहां परिवार में बुआ की शादी रश्में चल रही थीं, बैंड-बाजे और लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच अचानक परिवार में मातम पसर गया। दरअसल जिस लड़की की शादी होनी है उसी के13 साल के भतीजे की डेड बॉडी घर के बाथरूम में मिली। फिलहाल अब मर्डर का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इधर संगीत चलता रहा और उधर मिल गई लाश

पुलिस थाना अधिकारी सुरेंद्र राणा ने बताया कि पूरा मामला पदमपुर इलाके के गांव का है। फिलहाल डेडबॉडी का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मरने वाले 13 साल के लड़के का नाम सिमरत सिंह है। जिसकी बुआ की शादी के फंक्शन चल रहे थे। महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान अचानक सिमरत गायब हुआ। काफी देर बाद जब परिवार को वह नहीं दिखा तो परिवार ने तलाश शुरू की। इसके बाद बाथरूम में डेड बॉडी मिली। जिसके गले पर दबाने के निशान भी मिले हैं।

खुशियों के बीच छा गया मातम

परिवार के अनुसार मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। वही संभावना जताई जा रही है मर्डर घर में ही किया गया है लेकिन महिला संगीत के फंक्शन के चलते आवाज होने से किसी को सिमरत के चीखने या चिल्लाने की आवाज नहीं सुनाई दी।आज शादी के माहौल के बीच ही सिमरत का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। कल तक जिस परिवार में खुशियां ही खुशियां थी आज वहां मातम छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस अब मामले में आसपास के लोगों और शादी में होने वाली वीडियोग्राफी आदि की जांच पड़ताल कर रही है। जिसके आधार पर पुलिस मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें-लड़की का बाथरूम से बनाया न्यूड Video फिर गंदी डिमांड, अब पार कर दीं सारी हदें

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO
कौन हैं संजय महार? IRGC की कार्रवाई में फंसा भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर