यह शर्मनाक खबर राजस्थान के अलवर जिले से है, जहां कुछ दबंगों ने पहले तो लड़की का नहाते वक्त न्यूड वीडियो बनाया। इसके बाद उससे शारीरिक सबंध बनाने की डिमांड करने लगे। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने के लिए घर में घुस गए।

अलवर. राजस्थान अलवर के कठूमर कस्बे में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज छेड़छाड़ के मामले को वापस नहीं लिया। दरअसल आरोपियों ने एक लड़की का नहाते समय न्यूड वीडियो बनाया और उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक न्यूड वीडियो से शुरू हुआ था यह मामला

मामला उस समय शुरू हुआ जब 23 साल की युवती ने गांव के कुछ लड़कों के खिलाफ नहाते समय वीडियो बनाने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों द्वारा आए दिन छेड़छाड़ की शिकायत के बाद, युवती ने कठूमर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद से आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर मामला वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे दबंग

जब पीड़ित परिवार ने मामला वापस लेने से इंकार कर दिया, तो दबंगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी के साथ पीड़ित के घर पर हमला किया। इस हमले में पीड़िता के भाई, मां और अन्य परिवार के सदस्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दबंगाई का वीडियो हुआ वायरल

हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हमलावरों की करतूत को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़िता और उसके परिवार ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है, और मामले की त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस हिंसक घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यह घटना न केवल स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में बढ़ते हिंसात्मक रुझानों को भी उजागर करती है।

(नोट-खबर बताने के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है)

यह भी पढ़ें-कोबरा के जहर का काला कारोबार, कीमत करोड़ों में..., जानें कहां होता है यूज?