घर में होटल की तरह चल रहा था सेक्स रैकेट, विदेश से बुलाई जाती थीं लड़कियां

Published : Aug 06, 2024, 06:07 PM ISTUpdated : Aug 06, 2024, 06:11 PM IST
prostitution

सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल है।

जयपुर. राजस्थान में श्रीगंगानगर इलाके में बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां एक मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल है।

देर रात पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया

श्रीगंगानगर के सीओ बी. आदित्य ने बताया कि पिछले कई दिनों से दशमेश कॉलोनी के एक मकान में सेक्स रैकेट की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद हमारी टीम ने प्लानिंग के तहत रविवार देर रात पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पहले एक बोगस ग्राहक को अंदर भेजा और जैसे ही सौदा हुआ तो उस बोगस ग्राहक का इशारा मिलने के बाद टीम अंदर गई और सभी लोगों को पकड़ लिया।

एक विदेशी लड़की, हरियाणा-दिल्ली से भी आती लड़कियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार की गई लड़कियों में एक लड़की उज़्बेकिस्तान की है तो वहीं बाकी लड़कियां दिल्ली हरियाणा और आसपास के राज्यों की बताई जाती हैं। इसके अलावा खबर है कि यह लोग कई विदेशी लड़कियों को पहले बुला चुके हैं। मामले में अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है जो इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा है। पकड़ी गई लड़कियों में सभी की उम्र 19 से 40 वर्ष की है।

पुलिस ने हजारों रुपए भी किए बरामद

पुलिस ने मौके से 45 हजार रुपए भी वरामद किए हैं। वही सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की इन्वेस्टीगेशन महिला थाना अधिकारी ज्योति नायक करेगी। बता दें कि प्रदेश में ज्यादातर जिलों में इस तरह के अड्डों का संचालन होता है। लेकिन पुलिस लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करके छोड़ देती है। बेहद कम मामले ऐसे होते हैं। जब पीटा के तहत इन लोगों पर कार्रवाई की जाती है। पीटा एक्ट पर कार्रवाई करने पर ऐसे लोगों को न्यायालय द्वारा सजा भी सुनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें-फैमिली होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने रेड डाली तो खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल