इस वजह से हो रहे कोटा में सुसाइड, जानिये क्या बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Published : Apr 30, 2024, 10:14 AM IST
kota rajasthan suicide case

सार

कोचिंग का हब कहे जाने वाले कोटा में लगातार बढ़ रहे सुसाइड केस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में एक दो नहीं बल्कि कई कारण बताए हैं। जिनकी वजह से स्टूडेंट सुसाइड कर रहे हैं।

जयपुर. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे फिर वह बयान सरकार से जुड़े हो या फिर अन्य किसी मुद्दों पर। अब एक बार फिर मदन दिलावर का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि स्टूडेंट द्वारा सुसाइड करने के बाद कोचिंग को दोषी ठहराना सही नहीं है।

कोचिंग सेंटर को लेकर कही ये बात

आपको बता दे कि एक दिन पहले ही कोटा में प्राइवेट हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट ने सुसाइड किया था। जिसके बाद अब मदन दिलावर का यह बयान काफी सुर्खियों में आया है। उन्होंने अपने जयपुर स्थित बंगले में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हर मामले में कोचिंग सेंटर ही दोषी हो ऐसा नहीं होता है। हालांकि कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है। सुसाइड के और भी कई कारण हो सकते हैं।

ये बताए सुसाइड के कारण

दिलावर ने कहा कि स्टूडेंट के सुसाइड के लिए मां-बाप भी दोषी होते हैं। प्यार में विफल होना भी इसका एक कारण हो सकता है। सभी सुसाइड का कारण कोचिंग होता है। यह बात मैं बिल्कुल भी नहीं मानता।

यह भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन रात में गई बाथरूम, देर हुई तो पीछे से पहुंचे घरवाले, देखकर रह गए दंग

एजुकेशन सिटी कोटा के दिलावर

आपको बता दे कि मदन दिलावर मौजूदा सरकार में शिक्षा मंत्री है। जो कोटा इलाके से आते हैं। कोटा ही एक ऐसा शहर है जिसकी पहचान पूरे देश में अब एजुकेशन सिटी के नाम से हो चुकी है। हर साल यहां लाखों स्टूडेंट मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें: Love मैरिज कर गुजरात जा रहे थे दूल्हा दुल्हन, दूल्हे ने ट्रेन के बाथरूम में ही....

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट