गर्भवती बेटी और माता-पिता के लिए काल बना बेकाबू टेंपो, बाइक में मारी टक्कर, तीनों की जान गई

Published : Sep 26, 2023, 04:23 PM IST
road accident

सार

अलवर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पत्नी और बेटी को बाइक से लेकर लौट रहे किसान को बेकाबू टेंपो ने टक्कर मार दी। 

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले के भिवाड़ी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे ने माता-पिता और उसकी शादीशुदा बेटी की जान ले ली। पल भर में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि बेटी चार महीने की गर्भवती थी और कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। 

बाइक पर लौटते वक्त हादसा
वह माता-पिता के साथ खेत पर फसल काटने के लिए गई थी। तीनों बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित  टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार मे अब मातम पसरा हुआ है। 

पढ़ें राजस्थान में बड़ा हादसा: 5 लोगों की मौके पर ही मौत, सड़क से बस तक फैला खून ही खून

टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर
जिले में भिवाडी क्षेत्र में स्थित टपूकडा गांव के पास बीती रात एक हादसा हो गया। टाइल्स से भरे एक लोडिंग वाहन ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा झुंडपुर मोड़ के नजदीक हुआ। यहां से नजदीक ही मुंसारी गांव है। इसी गांव में रहने वाले ज्ञानसिंह और उनकी पत्नी और शादीशुदा बेटी की भी मौत हो गई।

चार महीने की गर्भवती थी बेटी
ज्ञान सिंह अपने खेत पर सरसों की फसल की कटाई कर अपनी पत्नी नीता कौर और बेटी सुनीता के साथ वापस गांव जा रहा था। रात में तेज रफ्तार एक टेंपो ने उनको टक्कर मार दी। उसके बाद टेंपो चालक फरार हो गया। बाइक सवार तीनों को अलवर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सवेरे तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि ज्ञानसिंह के तीन बेटी और दो बेेटे हैं। दो बच्चों को छोड़कर सभी की शादी कर दी गई है। बेटी सुनीता पिछले साल ही ब्याही गई थी। वह चार महीने की गर्भवती थी और मां के बुलाने पर मायके आई थी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी