हिमाचल घूमने गए थे 3 लड़के, लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ-घरवाले जिंदगी भर शक्ल नहीं देख सकेंगे

Published : Apr 16, 2024, 10:04 AM IST
Three friends died in an accident Went to visit Himachal from Rajasthan

सार

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वह ऐसी जगह घूमने जाए...जहां उसे सुकून और प्रकृति का सही आनंद मिल सके। कुछ ऐसा ही सोचकर राजस्थान के तीन लड़के हिमाचाल की वादियों की सैर करने गए थे। लेकिन रास्ते में उनका एक्सीडें हो गया और तीनों की मौत हो गई।

भीलवाड़ा (राजस्थान). आए दिन हम सड़क हादसों की कई कहानी सुनते हैं। कभी ओवरटेक करने के चक्कर में तो कभी स्पीड तेज होने या फिर दूसरी गाड़ी से टक्कर होने के बाद एक्सीडेंट होता है। लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वहां चलती हुई गाड़ी में कुछ ऐसा हुआ कि कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जब तीन लोगों की हो गई मौत और बच गई एक लड़की

पूरा मामला भीलवाड़ा के गुलाबपुरा इलाके का है। जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका टायर फटा और स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर होने के बाद गाड़ी में सवार दीपक, रोहित और वैष्णव की मौत हो गई। जबकि हिमाचल की रहने वाली 17 साल की एक नाबालिग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया क्यों हुआ यह भीषण एक्सीडेंट

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो भीलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान यह पूरा हादसा हुआ जहां अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं पुलिस का यह भी मानना है कि स्कॉर्पियो गाड़ी का आगे का टायर फटा। तेज स्पीड में चलने के कारण ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और यह पूरा हादसा हो गया। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि सभी कुल्लू मनाली घूम कर आए थे। जो चित्तौड़गढ़ जाने वाले थे।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैंड, बाजा, बारात...फिर 'फैमिली इमरजेंसी'! 3 राज्यों की 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खौफनाक सच!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल