राजस्थान में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा: छत पर शटरिंग बांधने के दौरान 2 की गई जान, 2 परिवार में फैला मातम

Published : Feb 01, 2023, 06:34 PM IST
हादसा

सार

राजस्थान के टोंक शहर से दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक घर की छत पर शटरिंग बांधने के दौरान दो मजदूरों की जान चली गई है। दोनो चचेरे भाई थे साथ ही दोनो अपने परिवार के एकलौते थे। दो घरों में पसरा मातम।

टोंक (tonk). राजस्थान के टोंक जिले में आज सवेरे दिल दहला देने वाला घटनाक्रम हुआ है। निर्माणाधीन मकान पर छत डालने से पहले शटरिंग बांधने के लिए चढ़े मजदूरों में 2 की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल काम के दौरान एक मजदूर हाईटेंशन लाइन को छू गया था, नजारा देख उसका साथी उसे बचाने के लिए दौड़ा तो उसकी भी करंट लगने से जान चली गई। जिस समय वे दोनों शटरिंग बांध रहे थे, उससे कुछ देर पहले ही कुछ अन्य मजदूर नीचे उतर कर आए थे। अन्यथा मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी।

घर की छत पर बांधी जा रही थी शटरिंग, हो गया हादसा

देवली थाना पुलिस ने बताया कि थांवला गांव में खुशी राम जाट नाम के व्यक्ति के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। आज छत पर शटरिंग बांधी जा रही थी और आने वाले 1 या 2 दिन के दौरान छत पर सीमेंट डालकर निर्माण किया जाना था। लेकिन आज शटरिंग बांधने के दौरान शटरिंग बांधने वाले मजदूर सांवरा और अशोक की मौत हो गई। दरअसल खुशी राम जाट के मकान के ठीक पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस लाइन को छू जाने के कारण सावरा लाइन से चिपक गया, उसे बचाने के लिए जैसे ही अशोक दौड़ा वह भी सावरा के नजदीक आते ही करंट का जोरदार झटका लगने के कारण अचेत हो गया। दोनों को बचाना भी मुश्किल हो गया।

जब तक मदद आई चली गई दोनो की जान

वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों ने शोर मचाया उसके बाद जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने मिलकर अशोक और सावरा को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार से पहले ही दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर केकड़ी इलाके के रहने वाले थे और काफी समय से शटरिंग बांधने का काम करते थे। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के बारे में मकान मालिक खुशीराम जाट और ठेकेदार से भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार दिलखुश मृतक सावरा का ही जीजा था और सावरा के कहने पर ही उसने अशोक को भी काम पर रखा था। दोनों मृतकों की उम्र 20 साल के करीब है। दोनों युवक चचेरे भाई थे और अपने अपने परिवार में इकलौते बेटे थे।

इसे भी पढ़े- हजारीबाग में दर्दनाक हादसा...बिजली टावर से चुरा रहे थे एंगल, करंट लगने से गई जान,घरवालों ने पुलिस से छुपाए शव

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश