पाकिस्तानी लड़की को बिना मिले भारत के लड़के से हुआ इश्क: शादी के 138 दिन बाद दूल्हे से मिली...छोड़ दिया अपना देश

Published : May 25, 2023, 11:34 AM ISTUpdated : May 25, 2023, 11:42 AM IST
pakistani brid

सार

जब सच्चा इश्क होता है तो प्रेमी-प्रेमिका सारी सीमाएं लांघ जाते हैं। ऐसी ही दिल जीतने वाली लव स्टोरी पाकिस्तानी दुल्हन उरुज फातिमा और जोधपुर के मुज्जमिल खान की। जिन्हें बिना मिले मोहब्बत हो गई और ऑनलाइन निकाह कर लिया। दुल्हन 5 माह बाद भारत पहुंची है।

जोधपुर, पाकिस्तान..... नाम लेते ही नफरत, दहशतगर्दी, आतंक, भ्रष्टाचार और भी न जाने क्या क्या दिमाग में आने लगता है। लेकिन नफरत की इस घाटी में मोहब्बत का एक फूल खिला। एक ऐसी लव स्टोरी निकली जो काफी प्रयासों, उतार चढाव के बाद आखिर मुक्कमल हो सकी। पाकिस्तानी दुल्हन ने भारतीय दूल्हे से ऑन लाइन निकाल किया। और निकाल करने के बाद आखिर अब पहली बार दोनो ने एक दूसरे का हाथ थामा। लव स्टोरी आपको भी सुकून देगी।

पाकिस्तान की लड़की और जोधपुर के लड़के को बिना मिले इश्क...

दरअसल, राजस्थान के जोधपुर जिले में रहने वाले मुज्जमिल खान को पाकिस्तान के मीरपुरखास शहर में रहने वाली उरुज फातिमा से इश्क हो गया। दोनो की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और उसके बाद दोनो एक दूसरे को दिल दे बैठे। परिवार को इस बारे में बताया तो पहले ही प्रयास में दोनो को विफलता मिली। दोनो के ही परिवार ने शादी कराने से इंकार कर दिया। लेकिन प्यार जवां होता रहा.....। ये तय कर लिया गया कि शादी तो अब यहीं होनी है।

ऑनलाइन की शादी...अब पहली बार पाकिस्तानी दुल्हन ने भारत में रखा कदम

तमाम प्रयासों, कानूनी अड़चनों के बीच आखिर जोड़े ने इस साल दो जनवरी को ऑनलाइन निकाह कर लिया। दोनो के परिवार वीडियो पर मौजूद रहे। उकसे बाद दुल्हन को राजस्थान लाने का सफर शुरु हुआ। प्रयास होते चले गए। आखिर 138 दिन के बाद तमाम अडचनों को पूरा कर वाघा बॉर्डर होते हुए दुल्हन उरुज फातिमा ने भारत में कदम रखा। वाघा बॉर्डर पर उसके शौहर और उसका परिवार उसे लेने के लिए आए। जोधपुर में दुल्हन पहुंच चुकी है और आज जश्न की तैयारी की जा रही है। फातिमा का पति एक निजी कंपनी में ड्राइवर है। फातिमा का कहना था कि जीवन में यही इच्छा थी कि शादी भारत में हो.... आखिर यह इच्छा पूरी हो गई है। दोनो परिवार इस शादी से खुश हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी