खेल-खेल में गई जान, आइसक्रीम फ्रीजर में छिप गईं दो बहनें, शाम को मिली लाशें

Published : Nov 24, 2023, 12:08 PM IST
death

सार

राजस्थान के राजसमंद जिले में छुपाछुपी खेलते हुए दो बच्चियां आइसक्रीम के फ्रीजर में छिप गईं। इस दौरान अचानक बाहर से कुंडी लग गई। शाम को काफी तलाशने पर फ्रीजर में दोनों की लाशें मिलीं।

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के खमनोर इलाके में आइसक्रीम के डीप फ्रीजर में दो बच्चियों के शव मिले हैं। शव पूरी तरह से बर्फ में जमे हुए थे। दोनों बच्चियों की बर्फ में जमी लाशें देख हर कोई सिहर उठा था। दोनों बच्चियों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से मोहल्ले के लोग भी हैरान हैं। 

दरअसल खमनोर जिले के बलीचा बल्लू की भागल क्षेत्र में यह पूरा हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग आइस्क्रीम बनाने और बेचने का काम करते हैं। आइस्क्रीम रखने के लिए बड़ा डीप फ्रीजर भी उनके पास रहता है। हालांकि ठंड का मौसम आ गया है लेकिन फिर भी अभी तक आइसक्रीम बेचने का काम चल रहा था।

छुपाछुपी खेलते हुए डीप फ्रीजर में घुसे बच्चे
गुरुवार दोपहर में पास में ही रहने वाले कुछ बच्चे छुपा-छुपी खेल रहे थे। इस दौरान 11 साल की बच्ची पायल और दस साल की बच्ची रितिका को छुपने की जगह नहीं मिली तो दोनो घर के नजदीक ही स्थित आइसक्रीम के डीप फ्रीजर में घुस गईं। इस दौरान अपने आप ही बाहर से फ्रीजर का लॉक लग गया। फ्रीजर अलग रखा था तो किसी को बच्चियों की आवाज भी सुनाई नहीं दी।

मुंबई से लौट रहे दोनों बच्चियों के पिता
परिवार के लोग दोनों को तलाश करते रहे लेकिन देर शाम उनका कुछ पता नहीं चल सका। लोगों को शक होने पर जब डीप फ्रीज खोला गया तो उसमें दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए। फ्रीजर में दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई थी। दोनों बहनों के पिता मुंबई में काम करते हैं। दोनों चचेरी बहनें हैं। शुक्रवार को वे राजसमंद लौट रहे हैं। उनके आने के बाद ही दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी