बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में बम ब्लास्ट, अभ्यास में सेना के 2 जवानों की मौत

Published : Dec 18, 2024, 04:23 PM IST
bikaner bomb exploded

सार

राजस्थान के बीकानेर में सेना के अभ्यास के दौरान हुए ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल। यह घटना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुई।

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंपस में प्रैक्टिस के दौरान अचानक ब्लास्ट होने से दो जवानों की मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में इलाज जारी है। बता दें कि इससे पहले भी रविवार को यहां हादसा हुआ था। जहां युद्ध अभ्यास के दौरान हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल की मौत हो गई थी। जो तोप को टोइंग वहां से अटैच कर रहे थे।

सेना भी इस पूरे मामले की जांच कर रही

फिलहाल अभी तक मामले में सेना की ओर से जवानों के नाम जारी नहीं किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के कई अधिकारी और सेना के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंच रहे हैं। सेना भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सुर्खियों में रहता है महाजन फील्ड फायरिंग रेंज

केवल महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ही नहीं बल्कि देश में स्थित अलग-अलग फील्ड फायरिंग रेंज में ऐसे कई हादसे सामने आ चुके हैं। वही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज देश में हमेशा सुर्खियों में रहता है क्योंकि यहां भारतीय फौज के अलावा अन्य देशों की सेना भी युद्ध अभ्यास के लिए आती है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट