15 लड़के 25 लड़कियों के साथ पकड़े गए, नए साल में कर रहे थे 'गंदा काम'

Published : Jan 01, 2025, 01:41 PM IST
Udaipur News

सार

उदयपुर के एक होटल में नए साल की पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा और 40 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। अवैध पार्टी और संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी है।

उदयपुर. प्रताप नगर थाना पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान पीटा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ढिकली स्थित केशव विला होटल में छापा मारा। इस कार्रवाई में होटल से करीब 40 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार होटल में नए साल के स्वागत के लिए अवैध पार्टी आयोजित की जा रही थी। सभी को रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा गया है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में कार्रवाई की गई है।

होटल में अवैध रूप से पार्टी चल रही थी

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई प्रताप नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढिकली क्षेत्र में स्थित केशव विला होटल में अवैध रूप से पार्टी आयोजित की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने शनिवार रात होटल पर दबिश दी। होटल के अंदर तेज़ संगीत के बीच पार्टी चल रही थी, जिसमें युवक-युवतियां शामिल थे। मौके पर पुलिस ने पार्टी में उपस्थित सभी 40 लोगों को डिटेन कर लिया।

मौके से कई संदिग्ध वस्तुएं मिलीं…

नशे और अवैध गतिविधियों की जांच पुलिस ने मौके से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं। यह जांच की जा रही है कि पार्टी में शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन तो नहीं किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधन ने पार्टी के लिए अनुमति नहीं ली थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

होटल के सीसीटीवी फुटेज से होगा खुलासा…

अग्रिम जांच जारी प्रताप नगर थानाधिकारी ने बताया कि डिटेन किए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पार्टी में और कौन-कौन शामिल थे।

नए साल में जारी हुए नए नियम

नए साल पर पुलिस की सतर्कता नए साल के मौके पर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट पर है। अवैध पार्टियों और नशीली वस्तुओं के उपयोग पर नज़र रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

यह भी पढ़ें-नए साल के पहले दिन जरा संभलकर: कहीं यह एक गलती आपकी मौत की वजह ना बन जाए

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी