2 बुजुर्ग बहनों को दी एक साथ खौफनाक मौत: एक 80 तो दूसरी 70 साल की, शॉकिंग है राजस्थान का डबल मर्डर

Published : Oct 28, 2023, 01:21 PM ISTUpdated : Oct 28, 2023, 01:22 PM IST
Udaipur News Double Murder

सार

झीलों की नगर उदयपुर से शॉकिंग क्राइम की खबर सामने आई है। जहां दो बुजुर्ग बहनों का एक साथ खौफनाक तरीके से मर्डर किया गया। एक की उम्र 80 तो दूसरी की 70 साल की थी।

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही घर में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या कर दी गई। पुलिस को दोनों के सिर से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों का मर्डर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवाया है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच को लेकर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

एक 80 तो दूसरी थी 70 साल की...

पूरी घटना उदयपुर शहर की डायमंड कॉलोनी की है। यहां बड़ी बहन 80 साल की हुसैना रहती है। जिसकी छोटी बहन 75 साल की सारा अपनी बहन के पास आई हुई थी। इन दोनों बहनों के अलावा घर में और कोई भी नहीं रहता था। एक परिवार यहां घर का काम और चौकीदारी करता। जब वह लोग काम करने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि दोनों के शव मकान पर पड़े हैं।

डबल मर्डर से शॉक्ड हुई पुलिस

ऐसे में पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना दोनों महिलाओं के रिश्तेदारों को दी जिसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों के बयान लिए गए और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। पुलिस का इस पूरे मामले को लेकर कहना है कि दोनों महिलाओं के सिर पर चोट के निशान है। ऐसे में इस बात से भी नहीं नकारा जा सकता कि दोनों का मर्डर किया गया हो। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर तहकीकात में जुटी हुई है।

दोनों महिलाएं घर में अकेली रहती थी और दोनों ही वृद्ध थी...

वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो हो सकता है कि दोनों महिलाओं का चोरी के चलते मर्डर किया गया है क्योंकि दोनों महिलाएं घर में अकेली रहती थी और दोनों ही वृद्ध थी। ऐसे में चोरों का उनके यहां चोरी करना बेहद आसान काम था हालांकि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे पता चल सके कि यहां चोरी हुई है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल