पत्नी से प्यार साबित करने पति ने प्रेमिका का कटा दिया गला, पत्नी ने मांगा था प्यार का सबूत

पत्नी से प्रेम है ये बात जताने के लिए एक पति ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि महिला की लाश मिलने के बाद भी पुलिस अंतिम संस्कार तक प्रेमिका की पहचान नहीं कर पाई थी।

 

subodh kumar | Published : May 27, 2024 4:10 AM IST

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। वह भी इसलिए क्योंकि यह हत्या करने को युवक की पत्नी ने ही कहा था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का कर दिया था अंतिम संस्कार

Latest Videos

दरअसल उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र के उमरिया के जंगल में पुलिस को महिला का शव मिला था। अब पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर दिया है। करीब डेढ़ महीने पहले 17 अप्रैल को जंगल में महिला का शव मिला था। लेकिन कई दिनों तक पहचान नहीं होने के चलते सरपंच के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया।

एमपी की रहनेवाली थी महिला

बाद में पता चला कि जो महिला मर चुकी उसका नाम सीता देवी है जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है। महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति अहमदाबाद में मजदूरी करता था। लेकिन 2 साल पहले उसने महिला को छोड़कर किसी और के साथ शादी कर ली।

पति पत्नी की तरह रहने लगे महिला और प्रेमी

इसके बाद ऑयल कंपनी में काम करने के दौरान सीता की मुलाकात देवीलाल परमार से हुई। इसके बाद दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे। लेकिन इन सभी बातों का पता देवीलाल की पत्नी भावना को चल गया तो उसने अपने पति के सामने दोनों में से एक को चुनने की शर्त रखी। और भावना ने देवीलाल को कहा कि मुझे प्रेमिका के मर्डर के बाद सबूत लाकर दो।

असली पति पत्नी गिरफ्तार

बस फिर क्या था देवीलाल ने सीता देवी को अपने ससुराल लाकर हत्या करने की प्लानिंग बनाई। वो उसे 16 अप्रैल को अपने साथ घूमने ले गया और फिर उसका मर्डर करके लाश को जंगल में फेंककर चला गया। फिलहाल पुलिस ने भावना और देवीलाल दोनों को गिफ्तार कर लिया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो