Published : May 22, 2023, 10:26 AM ISTUpdated : May 22, 2023, 10:29 AM IST
राजस्थान के चुरू(सरदार शहर) में चोरी हुई गाय को बरामद करने के लिए एक किसान ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया। हैरानी की बात यह है कि उसकी गाय 3 साल पहले चोरी हुई थी, तब वो बछिया था। अब जब उसे बरामद किया गया, तब वो खुद 2 बछियाओं को जन्म दे चुकी है।
चुरू. राजस्थान के चुरू(सरदार शहर) में चोरी हुई गाय को बरामद करने के लिए एक किसान ने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया। हैरानी की बात यह है कि उसकी गाय 2 साल पहले चोरी हुई थी, तब वो बछिया था। अब जब उसे बरामद किया गया, तब वो खुद 2 बछियाओं को जन्म दे चुकी है। किसान पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं था। एक दिन वो टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद प्रशासन एक्टिव हुआ। फिर संदिग्ध गाय का DNA टेस्ट कराकर किसान के पास मौजूद उसकी मां से मैच कराया गया। DNA मिलने के बाद पुलिस खुद चोरी हुई गाय और उसकी दोनों बछिया को जब्त करके किसान तक पहुंचाकर आईं। किसान ने कसम खाई थी कि जब गाय नहीं मिल जाती, वा दाढ़ी-मूंछ नहीं कटवाएगा।
26
यह मामला चुरू जिले के सरदारशहर से करीब 4 किमी दूर स्थित रामनगर बास के रहने वाले 70 साल के किसान दूलराम से जुड़ा है। उनकी बछिया जब 2 साल पहले गायब हुई, तो वे पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें भगा दिया।
36
दूलराम ने बताया कि एसपी के कहने पर पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली, लेकिन तीन बार एफआर लगा दी। यानी जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। आरोपी उसी के गांव के हैं।
46
एक दिन दूलाराम गुस्से में टॉवर पर चढ़ गए। उस दिन मुख्यमंत्री क्षेत्र में आने वाले थे। लिहाजा प्रशासन हरकत में आया और गाय का DNA टेस्ट कराया गया।
56
जब पुलिस बरामद गाय और उसकी दोनों बछिया को लेकर दूलराम के घर पहुंचीं, तो उन्होंने उसकी आरती उतारी। बड़े प्यार से चारा-पानी डाला।
दूलाराम ने कहा कि पुलिस का रवैया काफी खराब था। आरोपी उसे ही अपनी गाय का चोर कह रहे थे और पुलिस दुल्कार कर भगा रही थी। तब उसने ठान लिया था कि चाहे पूरी जमीन बेचनी पड़े, लेकिन वो आरोपियों से अपनी गाय लेकर ही रहेगा।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।