मंडप में रोती रही दुल्हन, लेकिन दूल्हे ने नहीं लिए 7 फेरे...शर्मनाक वजह से तोड़ दी शादी

Published : Apr 20, 2024, 10:05 AM IST
Wedding news

सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक दूल्हा बिना सात फेरे लिए मंडप से भाग निकला। वजह थी वह दुल्हन के  घऱवालों से दहेज की मांग कर रहा था, जो पूरी नहीं हुई तो बीच विवाह से बारात के साथ खाली हाथ वापस आ गया।

प्रतापगढ़ (राजस्थान). भले ही समाज में दहेज नहीं लेने की कितनी ही बातें क्यों ना हो लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में शादी बिना दहेज के नहीं होती है। ऐसा ही कुछ मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है। यहां जब दूल्हे को शादी में दहेज नहीं मिला तो दूल्हा और उसका पूरा परिवार मंडप को छोड़कर चले गए। जिसके बाद अब लड़की के घरवालों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

राजस्थान के प्रतापगढ़ का है यह मामला

पूरा मामला प्रतापगढ़ के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के कालीघाटी इलाके का है। यहां की रहने वाली युवती की शादी घंटाली गांव के रहने वाले युवक से होनी थी। बरात आने के बाद उसका स्वागत किया गया। वरमाला की रस्म हुई। लेकिन जब बात फेरों की आई तो दूल्हे के पिता ने दहेज में मोटरसाइकिल, चांदी का कड़ा सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान मांगा। जबकि दुल्हन के पिता अपनी बेटी को अपनी स्थिति के अनुसार पर्याप्त कन्यादान दे चुके थे। उन्होंने कई देर तो दूल्हे और उसके परिवार वालों से समझाइश इसकी लेकिन वह नहीं माने।

दुल्हन और पिता जोड़ते रहे हाथ-पैर, लेकिन वो नहीं माना

काफी समझाने के बाद दूल्हा और उसके घरवाले मंडप को छोड़कर ही वहां से चले गए। जाते वक्त भी लड़की के पिता ने उन्हें रोकने का कई बार प्रयास किया। मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है काली घाटी में एक शादी हो रही थी लेकिन दूल्हा शादी छोड़कर चला गया। इसके बाद अब दुल्हन के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले में एक्शन लिया जाएगा।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल