राहुल गांधी की यात्रा के लिए कितनी फंडिग...कौन भेज रहा लाखों रुपए, फिगर हैरान करने वाला

Published : Feb 01, 2024, 02:07 PM IST
Rahul Gandhi

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज 18वां दिन है। इस समय उनकी यात्रा बिहार में है। इसी बीच खबर आई है कि राजस्थान से इस यात्रा के लिए लाखों रुपए की फंडिग हो रही है। 

जयपुर. राहुल गांधी... भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और इसकी फंडिग चुनौती बन रही है देश भर के कांग्रेसी नेताओं के लिए। छह हजार सात सौ किलोमीटर की यह यात्रा फिलहाल बिहार से गुजर ही है और यह यात्रा मुंबई जाकर पूरी होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेसी नेता, उनके सहयोगी और अन्य लोग चल रहे हैं। यही कारण है कि यात्रा के लिए फंडिग भी जरूरी है। इस यात्रा को देश भर के कांग्रेसी नेता फंड दे रहे है। लेकिन इसमें राजस्थान की भूमिका बेहद अहम है। ये पैसा डोनेट फोर न्याय के नाम से लिया जा रहा है।

कुछ ही देर में जमा हो गए 68 लाख रुपए

राजस्थान में भी डोनेट फोर न्याय...अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत के कुछ देर बाद ही इस फंड में करीब 68 लाख रूपए जमा हो गए। इसके लिए हुई बैठक के बाद यह तय किया गया कि विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री इस अभियान के लिए कम से कम 67000 रूपए प्रत्येक देंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी रहे नेता , सांसद प्रत्याशी रहे नेता कम से कम 6700 रूपए प्रत्येक देंगे। इस अभियान की शुरुआत के साथ ही राजस्थान से करीब 68 लाख रूपए जुड़ चुका है और यह फिगर लगातार बढ़ रहा है।

टीकाराम जुली ने संभाली है इस अभियान की कमान

राजस्थान में इस अभियान की कमान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने संभाली है। जूली ने कहा कि तमाम कांग्रेसियों को इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह यादगार समय है। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी मणिपुर से हुई है। यह 6700 किलोमीटर चलने के बाद मुंबई में पूरी होनी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सरकारी अफसर बनकर आए, गहने लूटे और फरार, अजमेर की इस वारदात ने चौंकाया!
Jaipur Viral Video: कॉफी पर बुलाया तो लड़की ने बीच बाजार कर दी लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल