कौन है खूबसूरत लड़की जिसने सीधे बड़े पद पर राजनीति में ली एंट्री, NGO-एंकरिंग के बाद अब पॉलिटिक्स

Published : Mar 28, 2023, 02:38 PM ISTUpdated : Mar 28, 2023, 02:48 PM IST

राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने महिला विंग की कमान बाड़मेर जिले के छोटे से गांव में जन्मी बेटी गायत्री बिश्नोई को दी है। गायत्री पत्रकार के अलावा फिल्म मेकिंग में काम कर चुकी हैं। गायत्री का राजस्थान की मुख्यमंत्री बनने का सपना है।

PREV
17

जयपुर. आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज महिला विंग की कमान राजस्थान की ही रहने वाली गायत्री विश्नोई को सौंप दी है। आप वुमन प्रिसिडेंट बनते ही सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत लड़की की तस्वीरें वायरल होने लगीं हैं। एक्ट्रेस और मॉडल की तरह दिखने वाली इस लड़की की राजस्थान की राजनीति में एंट्री कर चुकी है।

27

गायत्री विश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले की रहने वाली है जो एक छोटे से गांव भलीसर में पली-बढ़ी है। लेकिन गांव में रहने के बावजूद भी लड़की के सपने हमेशा से ऊंचे रहे है। शुरू की पढ़ाई गांव से पूरी करने के बाद उसने अलग अलग शहरों में जाकर अपनी कॉलेज की पढ़ाई की। पिता ने समाज और रिश्तेदारों के मना करने के बाद भी उसे करियर बनाने के लिए मुंबई जैसे शहर मं भेज दिया था।

37

गायत्री ने पढ़ाई में पत्रकारिता की डिग्री ली हुई है। हलांकि बाद में वह मुंबई में जॉब करने के लिए पहुंची। जहां उसने कई फिल्म प्रोडक्शन हाउस और एमटीवी में रोडीज जैसे शो में भी परफॉर्म किया है। यहां तक की बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री के लिए भी काम किया।

47

फिलहाल वह जयपुर में एक कपड़ों का शोरूम संभाल रही है। साथ ही जर्नलिस्ट रही गायत्री जयपुर के एनजीओ शिल्प सृजन संस्थान के लिए काम कर रही हैं।

57

गायत्री पिछले 1 साल से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई है। गायत्री के पार्टी एक्टिविटी में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने पर उसे यह जिम्मेदारी मिली है। गायत्री के पिता सूबेदार मेजर के पद से 2006 में रिटायर हो चुके हैं।

67

गायत्री के पिता बीराराम कहते हैं कि उनकी बेटी एक दिन मुख्यमंत्री बने इसे पढ़ने के लिए ही उसे जयपुर भेजा था। शुरू में तो गांव वालों ने उसे बाहर भेजने के लिए काफी मना भी किया लेकिन उन्होंने किसी की एक भी नहीं सुनी। लेकिन अब उसने सबकुछ छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया है। वह आगे चलकर अपना सपना पूरा करेगी।

77

तस्वीर में दिखाई दे रहे गायत्री बिश्रोई के पिता बीराराम बिश्नोई और साथ में माता बाबूदेवी नजर आ रही हैं। दोनों अपने गांव में ही रहते हैं।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories