बीवी की शर्त...शराब और मांस पार्टी करने दोगे तभी साथ रहूंगी, नहीं तो तलाक चाहिए...

Published : Mar 24, 2024, 01:16 PM IST
drink alcohol

सार

भारत में अधिकतर घर की महिलाएं पति के शराब और मटन-मांस खाने की वजह से उनको छोड़कर चली जाती हैं। लेकिन राजस्थान से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां बीवी ने शर्त रखी है कि उसे शराब पीने देगा और मांस खाने देगा तभी वो उसके साथ रहेगी…घर से चली गई।

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति को छोड़कर पीहर चली गई। अब वापस लौटने के लिए उसने शर्त रखी है कि जब उसे ससुराल में मांस और शराब मिलेगी तभी वह अपने ससुराल आएगी। अब पति ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इंदौर की नेहा से हुई थी बांसवाड़ा के चिराग से शादी

पति चिराग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी इंदौर में नेहा नाम की लड़की से हुई। लड़की के घर वालों ने शादी के पहले दो लाख देने की बात कही। वह रुपए देने के बाद शादी हुई और शादी होने के तीन-चार दिन बाद ही नेहा को उसके पिता के साथ पीहर भेजा। वहां से लौट के बाद वह रात में छत पर जाकर किसी से बात करती थी।

शराब की दुकान पर पहुंची पत्नी...बोटल लेकर पीने लगी

जब चिराग ने उसे इस बारे में पूछा तो उसने बात को टाल दिया। एक दिन नेहा शराब की दुकान पर गई और वहां शराब खरीद कर पीने लगी। जब यह बात चिराग और उसके घर वालों ने नेहा के परिवार को बताइए तो उन्होंने मुकदमे में फंसने की धमकी दी। इसके बाद रक्षाबंधन पर नेहा अपने पीहर चली गई। और डेढ़ माह तक वापस नहीं लौटी। जब चिराग और परिवार के लोगों ने वापस ससुराल आने के लिए कहा तो उसने कहा कि उसे ससुराल में यदि शराब और मांस मिलेगा तो ही वह ससुराल लौटेगी। फिलहाल पुलिस मामले में दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच करेगी।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल