दिवाली पर दर्दनाक खबर: 6 टुकड़ों में जमीन के अंदर दफना मिला ब्यूटीशियन का शव

Published : Oct 31, 2024, 01:00 PM IST
woman dead body found in Jodhpur on day of Diwali

सार

जोधपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली 50 वर्षीय महिला अनीता चौधरी की हत्या कर शव के 6 टुकड़े कर दिए गए। चार दिन पहले लापता हुई अनीता का शव एक घर के पीछे दबा मिला। 

जोधपुर. हमारे देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। आज दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। लेकिन इसी बीच राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 4 दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव जमीन के अंदर दबा हुआ मिला। केवल इतना ही नहीं महिला के शरीर के 6 टुकड़े किए हुए थे। हालांकि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है।

नाम अनीता चौधरी और उम्र करीब 50 साल

महिला का नाम अनीता चौधरी है जिनकी उम्र करीब 50 साल है। यह जोधपुर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। चार दिन पहले यह लापता हो गई थी। 27 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद इनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। उसके बाद पुलिस ने अनीता की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिसके आधार पर पुलिस को पता चला कि महिला तो टैक्सी में जाती हुई दिखाई दे रही है।

गुल मोहम्मद के बाद आखिरी बार दिखी थी महिला

जब इस फुटेज के आधार पर पुलिस टैक्सी के ड्राइवर तक पहुंची तो उसने बताया कि उसने महिला को एक घर के बाहर छोड़ा। उस घर के मालिक का नाम गुल मोहम्मद था। पुलिस को वह नहीं मिला लेकिन उसकी पत्नी मिली। पत्नी ने ही पुलिस को बताया कि अनीता का शव उनके घर के पीछे दफनाया हुआ है। जब जेसीबी मंगा कर खुदाई की गई तो अंदर 6 टुकड़ों में शव मिला।

पति से यह बात बोलकर निकली थी घर से बाहर

मौके पर FSL टीम को भी बुलाया जिन्होंने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। जिस तरह से शव के टुकड़े किए गए हैं उसके आधार पर पुलिस का मानना है कि महिला के शव के अलग-अलग टुकड़े करने वाले आरोपी एक से ज्यादा हो सकते हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि महिला अनीता चौधरी के साथ ऐसा क्यों हुआ। पुलिस के अनुसार घटना से पहले अनीता की अपने पति से बात हुई थी तो उसने कहा था कि वह बाहर है और खुद ही आ जाएगी। फिलहाल अभी पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी