अमावस्या पर पुण्य कमाने गए थे भांजा और मामा, अब लौट रही है लाशें

Published : Aug 05, 2024, 05:53 PM IST
Sikar district

सार

राजस्थान के रहने वाले तीन लोग पानीपत में यमुना नदी में नहाने वक्त डूब गए। इस हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

राजस्थान न्यूज। राजस्थान के सीकर जिले में बाय गांव के रहने वाले तीन लोगों की मौत हरियाणा के पानीपत में स्थित यमुना नदी में डूबने से हो गई। ये हादसा रविवार को हुआ। मृतक रिश्ते में मामा और भांजा लगते थे, जो इस प्रकार है-महेश (भांजा), बोदू (भांजा) और लोकेश (मामा) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मरने वालों की लाश को आज आपदा प्रबंधन की टीम ने निकाले। इसमें से दो लाश आज सवेरे और एक को दोपहर में निकाला गया है।

बता दें कि सीकर जिले के बाय गांव में रहने वाला महेश, उसका छोटा भाई बोदू और दोनों का मामा लोकेश हरियाणा में अमावस्या के दौरान यमुना नदी में स्नान करने गए थे।‌ लेकिन पानी की तेज बहाव में डुबकी लगाने के दौरान भांजा बह गया। बचाने के क्रम में दूसरा भाई कूदा। हालांकि, असफल रहने पर मामा ने भी छलांग लगा दी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक-दूसरे की जान बचाने के नाकाम प्रयासों में तीनों की मौत हो गई।

सनौली थाना पुलिस ने दी जानकारी

सनौली थाना पुलिस ने बताया-"लोकेश और बोदूराम चांदनी बाग क्षेत्र में किराए से रहते थे।  टाइल्स लगाने का काम करते थे। दूसरा भाई महेश का अपने गांव में स्टूडियो था। वह फोटोग्राफर का काम करता था। लेकिन कुछ दिनों से वह भी हरियाणा में ही था। परिवार के तरफ से दिए गए जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। शादी एक साथ एक साल पहले हुई थी। एकमात्र कमाने वाले थे। उनके जाने के बाद अब परिवार में मां और दो बहुएं ही बची हैं। बता दें कि इस वक्त देश के काफी राज्यों में बारिश हो रही है। इसके वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है और लोग नहाने के क्रम में पानी के तेज बहाव में आकर बह जाते हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: बारिश ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गई बड़ी गाड़ियां, देखें तस्वीरें

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश