बाइकसवार फोटोग्राफर को टक्कर मारते हुए भागी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, युवक ने तोड़ा दम

Published : Aug 23, 2023, 06:08 PM IST
accident 0

सार

राजस्थान में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक की जान ले ली। स्कॉर्पियों ने युवक को इतनी तेज टक्कर मारी की वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

राजस्थान। सीकर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार करने बाइक सवार युवक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका अस्पताल में 2 दिन इलाज चला लेकिन बुधवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

स्कॉर्पियो की टक्कर से कई फीट हवा में उछलकर गिरा युवक
घटना सीकर में पिपराली रोड इलाके की है। सीकर शहर का ही रहने वाला धीरज कुमावत काम से फ्री होकर अपने घर पर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद युवक बाइक सहित कई फीट उछलकर जमीन पर गिर गया। उसकी सिर में गंभीर चोट आई थी और कई फ्रैक्चरभी हुए थे।

ये भी पढ़ें. राजस्थान में भीषण हादसा: ट्रक सवारियों से भरी जीप पर पलटा, अब तक 7 की मौत...कई सीरियस

पुलिस अब तक गाड़ी भी नहीं कर सकी आईडेंटीफाई
इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे सीकर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। दो दिन तक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा लेकिन आज इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। फिलहाल घटना के बाद अभी तक पुलिस गाड़ी को भी आईडेंटिफाई नहीं कर पाई है। आरोपी चालक अब तक फरार है।

ये भी पढ़ें.  चेकिंग के दौरान गाड़ी लेकर भागा नशेड़ी चालक, दोबारा लौटा और पुलिस इंटरसेप्टर में मारी टक्कर, SI की मौत

युवक प्राइवेट फोटोग्राफर था
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाला युवक धीरज कुमावत फोटोग्राफी का काम करता था। इसके साथ ही वह प्राइवेट बैंक में भी रात में नौकरी करता था। परिवार में सभी लोग प्राइवेट नौकरी करने वाले हैं। ऐसे में अब परिवार का एक चिराग बुझने के बाद घर में मातम छाया हुआ है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल