इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ ने गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करने की जताई जरूरत, कहा- केंद्र सरकार जल्द ले फैसला

Published : Mar 04, 2023, 12:02 PM IST
lucknow

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की जरूरत जताई है। कोर्ट ने कहा कि हिंदू धर्म में वैदिक काल से गाय को ईश्वर का प्रतिनिधि माना है। वहीं देश में भी लगातार इसकी मांग की जा रही है।

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गाय को लेकर एक अहम फैसला लिए जाने की जरूरत जताई है। कोर्ट ने कहा कि गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार देश में गोवध रोकने के लिए प्रभावी निर्णय ले। बता दें कि न्यायमूर्ति शमीम अहमद की एकल पीठ ने कहा कि वैदिक काल से हिंदू धर्म में गाय को ईश्वर का प्रतिनिधि माना गया है। कोर्ट ने बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के यूपी गोवध निवारण कानून के आरोपी मोहम्मद अब्दुल खलीक की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि गाय को कामधेनू के रूप में पूजा जाता है।

हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पशु- कोर्ट

बता दें कि याचिकाकर्ता अब्दुल खलीक को पुलिस ने गोवंश के मांस के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद याचिका दाखिल कर कोर्ट से केस कार्यवाही खत्म किए जाने की अपील की गई थी। कोर्ट ने गाय की महिमा करते हुए कहा कि ईश्वर का प्रतिनिधि होने की आस्था और विश्वास के कारण इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। गाय को हिन्दू धर्म में पशुओं में सबसे पवित्र माना गया है। वहीं कोर्ट ने आगे कहा कि गाय के चार पैरों को वेद, स्तन को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष के रुप में चार पुरुषार्थ का प्रतीक माना जाता है।

वैदिक काल से है गाय का महत्व

लखनऊ पीठ ने कहा कि वैदिक काल से लेकर मनुस्मृति, महाभारत, रामायण में वर्णित गाय व गोवंश का धार्मिक महत्व के साथ ही व्यापक और अर्थिक महत्व भी है। गाय के पदार्थ से पंचगव्य भी बनता है। इसी कारण पुराणों में भी गाय के दान को सर्वोत्तम माना गया है। इसके अलावा भगवान श्री राम के विवाह में भी गायों को उपहार के तौर पर दिए जाने का वर्णन मिलता है। कोर्ट ने कहा कि देश में गोवंश संरक्षण की लगातार मांग की जा रही है। इसलिए गोवध पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित कर रही है।

'पिता मांगता रहा मोहलत' फीस न जमा होने पर स्कूल प्रबंधन ने पेपर देने से रोका, कक्षा 9 की छात्रा ने मौत को लगाया गले

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल