लखनऊ में मिनिस्टर के घर मर्डर: भाई ने खोला-'पिछले गेट से घुसे Killer का राज़'

Published : Sep 01, 2023, 12:54 PM ISTUpdated : Sep 01, 2023, 02:16 PM IST
BJP worker Murder in Union Minister Kaushal Kishore house shocking revelation

सार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला मीडिया की सुर्खियों में है। मरने वाला युवक मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। मृतक के भाई ने इस मर्डर के पीछे एक गहरी चाल बताई है। 

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला मीडिया की सुर्खियों में है। मरने वाला युवक मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। यह मर्डर 1 सितंबर तड़के हत्याकांड विकास की लाइसेंसी पिस्टल से हुआ। मंत्री का घर ठाकुरगंज के बेगरिया गांव में है। मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने इस मर्डर के पीछे एक बड़ा आरोप लगाया है। पढ़िए पुलिस को दी शिकायत में भाई ने क्या लिखा?

मंत्री कौशल किशोर के घर पर BJP कार्यकर्ता का मर्डर, क्या है आरोप?

मृतक विनय के भाई विकास श्रीवास्तव ने लखनऊ के ठाकुरगंज थाने को लिखी शिकायत में कहा कि विकास किशोर के आवास पर अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम बाबा रहते हैं। 1 सितंबर, 2023 को रात करीब दो से ढाई के बीच झगड़ा-झड़प जरूर हुई। पीछे दरवाजे से गोली मारकर हत्या की आशंका है। विकास ने लिखा-'मुझे लग रहा है कि किसी ने पीछे से दरवाजा खुलवाकर गोली मारी। कृपया करके पूरी तरह से एक-एक से पूछताछ की जाए। न्याय दिलाया जाए। जांच स्पष्टता से की जाए।"

मंत्री कौशल किशोर के बेटे के दोस्त का मर्डर, पढ़िए क्या है केस?

पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि 3 लोगों को हिरासत में लिया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के अनुसार, रात को घर में 6 लोग मौजूद थे। सबने साथ में बैठकर खाना खाया। मौके से जो लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है, वो विकास किशोर की है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। मृतक के पर‍िजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में मंत्री के घर पर मर्डर, कौशल किशोर ने दी से सफाई

इस मामले में मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि घटना के समय उनका बेटा दिल्ली में था। मंत्री ने कहा कि जब उन्हें घटना की जानकारी पता चली, तो उन्होंने खुद पुलिस कमिश्नर और अन्य सीनियर अधिकारियों को सूचना दी।

हालांकि विनय श्रीवास्तव की संदिग्ध हत्या के बाद मंत्री के बेटे विकास किशोर ने फ्लाइट में बैठे हुए अपनी और टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें दावा किया है 31 अगस्त की शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर की है।

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में किसने किया युवक का मर्डर?

Lucknow में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में सुबह 4 बजे बेटे के दोस्त का मर्डर, BJP कार्यकर्ता था मृतक

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति-पत्नी की तरह रह रहीं दो लड़कियां अलग क्यों हुईं? थाने में हुआ ड्रामा
1 रुपये बोतल कमीशन से खड़ा हुआ करोड़ों का रैकेट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा