Lucknow में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में तड़के बेटे के दोस्त का मर्डर, BJP कार्यकर्ता था मृतक

Published : Sep 01, 2023, 09:42 AM ISTUpdated : Sep 01, 2023, 02:16 PM IST
Youth murdered in Union Minister Kaushal Kishore house

सार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नामक विनय श्रीवास्तव बताया गया है, जो मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। घटना 1 सितंबर सुबह की है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दबदबा रखने वाले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नामक विनय श्रीवास्तव बताया गया है, जो मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। घटना 1 सितंबर सुबह की है। पुलिस को मौके से एक लाइसेंसी पिस्टल मिली है। फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है। मंत्री का घर ठाकुरगंज के बेगरिया गांव में है।

लखनऊ मर्डर: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर युवक का मर्डर

हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के अनुसार, व‍िनय श्रीवास्‍तव को गोली मारी गई। उनके स‍िर में भी चोट के न‍िशान हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात को घर में 6 लोग मौजूद थे। सबने साथ में बैठकर खाना खाया। मौके से जो लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है, वो विकास किशोर की है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी ज्यादा खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। मृतक के पर‍िजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे की दोस्त की हत्या

हालांकि मंत्री ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा दिल्ली में था। मंत्री ने कहा कि जब उन्हें घटना की जानकारी पता चली, तो उन्होंने खुद पुलिस कमिश्नर और अन्य सीनियर अधिकारियों को सूचना दी। घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुई। मृतक भाजपा कार्यकर्ता था।  हालांकि मृतक के भाई का मानना है कि हत्या रात 2-से ढाई बजे के बीच हुई।

सूचना के बाद ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक मंत्री के बेटे विकास के साथ ही रहता था।

हालांकि विनय श्रीवास्तव की संदिग्ध हत्या के बाद मंत्री के बेटे विकास किशोर ने फ्लाइट में बैठे हुए अपनी और टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें दावा किया है 31 अगस्त की शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर की है।

यह भी पढ़ें

प्रयागराज खीरी Student Killing: सदमे में बहन ने खाई कसम-अब कभी किसी को राखी नहीं बांधूंगी

गाजियाबाद तहसील कैम्पस में मर्डर, चैंबर में लंच कर रहे वकील का दिनदहाड़े मर्डर

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति-पत्नी की तरह रह रहीं दो लड़कियां अलग क्यों हुईं? थाने में हुआ ड्रामा
1 रुपये बोतल कमीशन से खड़ा हुआ करोड़ों का रैकेट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा