प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज खीरी में 28 अगस्त को स्कूल से घर लौट रहे 10th के 16 वर्षीय छात्र सत्यम शर्मा की हत्या का मामला लगातार मीडिया की सुर्खियों में है। उसकी बहन ने अब कभी भी रक्षा बंधन न मनाने की प्रतिज्ञा ली है।

प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज खीरी में 28 अगस्त को स्कूल से घर लौट रहे 10th के 16 वर्षीय छात्र सत्यम शर्मा की हत्या का मामला लगातार मीडिया की सुर्खियों में है। उसकी बहन ने अब कभी भी रक्षा बंधन न मनाने की प्रतिज्ञा ली है। चचेरी बहन से छेड़छाड़ होती देख 16 वर्षीय सत्यम आरोपियों ने भिड़ गया था। भाई-बहन स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस मामले में पुलिस ने खीरी ग्राम सभा के प्रधान मोहम्मद यूसुफ सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रयागराज खीरी सत्यम शर्मा हत्याकांड का अपडेट, रक्षा बंधन पर भाई का मर्डर, बहन की प्रतिज्ञा, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. अपनी आंखों के सामने भाई सत्यम की हत्या का बहन को गहरा सदमा लगा है। उसने दु:खी होकर कहा कि अब वो कभी रक्षा बंधन नहीं मनाएंगी। भाई-बहन 28 अगस्त को स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी यह मर्डर हुआ था।

2. बहन ने रोते हुए कहा कि जब हत्यारे उसके भाई को घेरकर मार रहे थे, तब वो प्रधान के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक बात नहीं सुनी।

3. रक्षा बंधन से पहले भाई की हत्या से बहन पूरी तरह टूट गई है। उसने कहा कि वो हर साल 8 राखियां खरीदती थी। तीन सगे और 5 चचेरे भाइयों के लिए।

4. सत्यम शर्मा की हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपी भी बालिग निकले हैं। पहले इन्हें नाबालिग बताकर बचाने की कोशिश की गई थी।

5. सत्यम शर्मा हत्याकांड के पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रयागराज यमुनापार सांसद रीता बहुगुणा जोशी खीरी थाना क्षेत्र में पीड़ित के यहां पहुंच कर हर संभव मदद का भरोसा देते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

6. सत्यम हत्याकांड में तुर्कपुरवा ग्राम प्रधान मो. यूसुफ व उसका भांजा मोनिस भी शामिल है। तीन अन्य नाम- महताब हुसैन निवासी ऊंचगांव, इरशाद व मो. वैस निवासी तुर्कपुरवा हैं। इरशाद व मो. वैस भी प्रधान के परिवार से हैं।

7. सत्यम की मां श्याम देवी भी सदमे में हैं। सत्यम के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। सत्यम पढ़-लिखकर अपने घर-परिवार के लिए बहुत कुछ करना चाहता था।

8. सत्यम को मुखाग्नि देने वाले भाई पुरुषोत्तम मीडिया से सिर्फ यह पूछता है कि क्या उसे न्याय मिलेगा?

9. इस मामले में नामजद आरोपी ग्राम प्रधान युसूफ के अधिकारों पर रोक लगाने की तैयारी है। ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कामों के संचालन के लिए एक कमेटी गठित की जा रही है।

10. आरोपी प्रधान मोहम्मद युसूफ आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। इस हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। कमिश्नर रमित शर्मा ने लापरवाही बरतने पर एसओ नवीन कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan पर भाई के कत्ल से टूटी बहन, कौन है UP का ये प्रधान, जिसके घर बुलडोजर चढ़ाने की उठी मांग?

Shahjahanpur horror crime: मां के सामने बच्चा चोर ने मासूम को मार डाला