मुलायम को पद्म विभूषण देने पर योगी के मंत्री बोले- जिसने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई उसे बीजेपी ने दिया सम्मान

Published : Jan 27, 2023, 11:37 AM IST
jaiveer singh

सार

यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई उन्हें भाजपा ने सम्मान देने का काम किया है। इसी के साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद पर भी निशाना साधा।

इटावा: यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को निजी कार्यक्रम के दौरान सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए। मंत्री की स्वामी प्रसाद को लेकर यह नाराजगी उनके द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान पर थी।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर जताई नाराजगी

मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा कहा गया कि भारत की संस्कृति की पहचान भगवान श्री राम हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को जिसने भी नकारा है या जिसने भी उनका विरोध किया है उसका सफाया हो गया है। भगवान श्री राम सभी को शरण देते हैं। भगवान के चरणों में सभी का उद्धार होता है। लेकिन रामचरितमानस को लेकर जो बयान दिया गया है वह मूर्खातापूर्ण है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद के बयान का संज्ञान जरूर लेना चाहिए था। उनकी चुप्पी को बयान का समर्थन माना जा रहा है। यदि स्वामी प्रसाद के बयान को उनका समर्थन नहीं है तो उन्हें (अखिलेश यादव) तत्काल सपा नेता को पार्टी से बाहर करने का निर्णय लेना चाहिए था।

'रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को भी दिया सम्मान'

वहीं मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने को लेकर कहा कि यह बात अपने दिल से पूछिए। कल्याण सिंह बहुत बड़े नेता था उनका शव उनके घर के पास ही रखा रहा, अखिलेश यादव पुष्प अर्पित करने भी नहीं गए। जबकि उनके पिता के निधन पर कल्याण सिंह के घर के लोग भी गए थे। इससे साफ जाहिर होता है कि उनकी सोच और भाजपा की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। खैर, बड़े निर्णय बड़े लोग सोच के साथ ही लेते हैं। जिन पर रामभक्तों पर गोली चलाने का आरोप था उनको भी इस तरह का सम्मान देने का काम भाजपा ने किया है।

अमरोहा: कुआं पूजन के बीच डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, गांव के दो वर्गों में विवाद के बाद तनाव का माहौल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त
योगी सरकार का सोलर बूम: 1038 MW क्षमता और 300654 इंस्टॉलेशन से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम