
हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई की एक लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां समधी-समधन को ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। जब परिवारवालों ने उन्हें रिश्ते की दुहाई दी, तो उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। समधी-समधन एक महीने से घर से गायब थे। मामला जहानीखेड़ा पुलिस चौकी के पिहानी मोड़ ओवर ब्रिज का है।
हरदोई में समधी-समधन की अजब लव स्टोरी, पढ़िए 10 बड़ी बातें
1. हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में शाहजहांपुर -सीतापुर रेलवे ट्रैक पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहानी खेड़ा के पास ट्रेन से कटकर समधी और समधन ने सुसाइड कर लिया।
2. करीब 5 महीने पहले महिला ने अपनी इकलौती बेटी की शादी लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर निवासी आशाराम के बेटे शिवम के साथ की थी।
3. इसी बीच 50 वर्षीय रामनिवास और उसकी समधन आशाराम की पत्नी आशारानी (45) के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
4.आशाराम ने पुलिस को बताया था कि 23 सितंबर को जब वह चौबानपुर में राजमिस्त्री का काम करने गया था, तभी आशारानी घर से गायब हो गई थी। मालूम चला कि रामनिवास भी उसी रोज से लापता था।
5. आशाराम की शिकायत पर मैलगगंज पुलिस ने आशारानी की गुमशुदगी दर्ज की थी। 22 अक्टूबर की सुबह राम निवास और आशारानी के शव शाहजहांपुर-सीतापुर रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले।
6. घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड के जरिए दोनों की पहचान हुई। रामनिवास बस ड्राइवर था।
7. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि रामनिवास और आशारानी चोरी-छुपे एक-दूसरे से मिलते थे। हालांकि इसकी भनक परिजनों को लगी, तो उन्होंने रोका था। दोनों इसी बात से परेशान थे।
8.पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि समधी-समधन दिल्ली में रुके थे। उनके पास से 17 अक्टूबर को दिल्ली के सोहराबगेट डिपो से मैगलगंज तक का रोडवेज बस का टिकट मिला है।
9. पुलिस के मुताबिक, दोनों दिल्ली से 17 अक्टूबर को मैगलगंज तो लौटे, मगर घर नहीं आए। इसके बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया।
10. समधी-समधन के प्यार की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि अपने प्यार को परवान न चढ़ते देखकर और लगातार अपमान के चलते दोनों ने सुसाइड किया होगा।
यह भी पढ़ें
फिर से क्यों विवादों में घिरी आगरा की रिवाल्वर गर्ल प्रियंका मिश्रा?
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।