BJP सांसद का निधन, पार्टी में शोक की लहर, जानिये क्यों चुनाव से पहले आई मौत

Published : Apr 24, 2024, 11:50 PM IST
bjp mp

सार

यूपी में एक भाजपा सांसद का निधन लोकसभा चुनाव से पहले हो जाने के कारण पार्टी में शोक की लहर छा गई है।

हाथरस. यूपी के हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन बुधवार को हो गया है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर छा गई है। वे सक्रिय नेता होने के साथ ही राजनीति में अच्छी पकड़ रखते थे। यही कारण है कि उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर उनके समर्थकों तक में दु:ख ही लहर है।

हार्टअटैक से हुआ निधन

भाजपा नेता राजवीर दिलेर की उम्र करीब 65 साल थी। उन्हें बुधवार को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ के वरुण अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

2019 में बने थे सांसद

राजवीर दिलेर बेदाग छबि के नेता थे, यही कारण है कि जनता भी उन्हें पसंद करती थी। वे 2019 के चुनाव में हाथर से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इस बार हाथरस से पार्टी ने अनूप बाल्मिकी को चुनाव मैदान में उतारा है। आपको बतादें कि राजवीर दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर भी हाथरस से सांसद रह चुके हैं। राजवीर 2017 में विधानसभा चुनाव भी जीते थे। लेकिन इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा को दूसरा झटका

आपको बतादें कि भाजपा को यूपी में अभी अभी ये दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हुआ था। ये बात पिछले शनिवार की ही है। जब वोटिंग के दूसरे दिन ही उनका निधन हो गया था। हालांकि सर्वेश सिंह की तबियत भी खराब थी और उनकी उम्र करीब 72 साल थी। वे 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के लिए भी नहीं निकले थे। ऐसे में वोटिंग के दूसरे दिन ही तबियत खराब होने के कारण उनकी मौत हो गई। लेकिन राजवीर दिलेर की उम्र काफी कम थी। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें : अपनी बहन बेटियों को राहुल गांधी के साथ सुलाओ, ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, Watch Video

इस बार नहीं मिला था टिकट

आपको बतादें कि राजवीर सिंह दिलेर भले ही हाथरस से सांसद थे, लेकिन उन्हें इस बार हाथरस सीट से टिकट नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हाथरस सीट से राजवीर सिंह और उनके पिता का गहरा नाता रहा है। इसके बावजूद उन्हें इस बार वहां से टिकट नहीं मिला था। उनके निधन पर पीएम मोदी सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने शोक संवेदना प्रगट की है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल