मेरठ में बीच सड़क पर बहन ही हत्या, 20 मिनट तक पड़ा रहा शव, तमाशा देखते रहे लोग

Published : Aug 09, 2024, 08:08 PM ISTUpdated : Aug 09, 2024, 08:21 PM IST
Meerut UP Crime

सार

नाबालिग के प्रेम प्रसंग से नाराज एक भाई ने बीच सड़क पर बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि लोग ये सब देखते रहे, लेकिन कोई किशोरी की जान बचाने के लिए आगे नहीं आया।

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक भाई ने बीच बाजार अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद नाबालिग का शव 20 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार किया। हैरानी की बात है कि ये सब कई लोगों के बीच हुआ। लेकिन किसी ने किशोरी को दरिंदे से बचाने की कोशिश नहीं की।

बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था भाई

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह कुछ समय पहले उस युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तलाश कर युवक को जेल भेज दिया था। वहीं किशोरी को परिजनों के सुपूर्द कर दिया था। इस दौरान वह करीब चार माह युवक के साथ रही थी। अब फिर से वह उसी के साथ रहने की जिद कर रही थी। जिससे उसका भाई काफी नाराज था।

ऐसे हुआ बीच सड़क पर हत्याकांड

बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ उसका बड़ा भाई घर में मारपीट कर रहा था। इस कारण वह भागकर सड़क पर चली गई। तो पीछे से वह भी आ गया और बीच बाजार ही मारपीट करने लगा। ये देखकर वहां कई लोग एकत्रित हो गए थे। तभी देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया और वहां से फरार हो गया। लोग ये घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने नाबालिग की मदद नहीं की। इस कारण कुछ ही देर में तड़पते हुए किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक करीब 20 मिनट तक उसका शव सड़क पर ही पड़ा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई।

यह भी पढ़ें : खतरनाक वायरस से 2 साल की बच्ची की मौत, अंतिम संस्कार में बरती गई सतर्कता

खामोश रहे लोग, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस ने जब वहां खड़े लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की तो कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। ऐसे में पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद आरोपी युवक से भी पूछताछ करने पर पूरा मामला साफ हो गया।

यह भी पढ़ें : 15 दिन के लिए फ्री मिलता है यहां कमरा, मौत आने पर मिलता है मोक्ष

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम