मुरादाबाद में पत्नी को लोहे की गर्म रॉड से पीटा, प्राइवेट पार्ट भी दागा

Published : Aug 16, 2024, 06:31 PM ISTUpdated : Aug 16, 2024, 06:49 PM IST
 Moradabad UP

सार

मुरादाबाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को गर्म रॉड से जलाकर प्रताड़ित किया और उसके प्राइवेट पार्ट को भी दाग दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार है।

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिसवाले ने अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की है। पहले तो उसने लोहे की गर्म रॉड से उसके बदन को जला दिया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट को भी दाग दिया। इसके बाद भी मन नहीं भर तो उसके नाखून उखाड़ दिए। गंभीर अवस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा क्षेत्र के निवासी कांस्टेबल विकास उर्फ विक्की ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की है। ससुराल पक्ष ने पुलिसवाले के खिलाफ अपनी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हो रही थी, तो मारपीट करने लगे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने लोहे की रॉड को गर्म करके उनकी बेटी के शरीर को कई जगह से दाग दिया।

तीन साल पहले हुई थी शादी

इस मामले में पीड़िता के घरवालों ने ससुसराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना करते हुए मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले विकास से हुई थी। वह यूपी के उन्नाव में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। भाई ने आरोप लगाया कि जीजा उनकी बहन से कार लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। हमें जानकारी मिली कि बहन के साथ मारपीट की गई है। तो हमने ससुराल पहुंचकर बहन को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Rakshabandhan : 19 और 20 अगस्त को फ्री चलेंगी बसें, नहीं लगेगा बहनों का किराया

सास ससुर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत एक्शन लिया। आरोपी कांस्टेबल मारपीट कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें : महिला मरीज को अस्पताल में निर्वस्त्र कर वार्ड बॉय ने बनाया वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!
Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध