SC वकील रेनू सिन्हा मर्डर: कोठी नंबर D-40 में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से पति हैवान बन गया?

Published : Sep 11, 2023, 03:17 PM ISTUpdated : Sep 11, 2023, 03:18 PM IST
Supreme Court lawyer Renu Sinha murder news

सार

नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की वकील 61 वर्षीय रेनू सिन्हा मर्डर केस अभी भी मिस्ट्री बना हुआ है। हालांकि इस मर्डर के पीछे एक कोठी को लेकर कपल के बीच झगड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने रेनू के पति नितिन सिन्हा को हत्या के 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। 

नई दिल्ली. नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की वकील 61 वर्षीय रेनू सिन्हा मर्डर केस अभी भी मिस्ट्री बना हुआ है। हालांकि इस मर्डर के पीछे एक कोठी को लेकर कपल के बीच झगड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने रेनू के पति नितिन सिन्हा को उनके नोएडा बंगले में पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बंगले के स्टोर रूम में छिपा रहा। पुलिस ने उनका फोन ट्रैक किया और उन्हें पकड़ लिया।

नोएडा सुप्रीम कोर्ट वकील रेनू सिन्हा मर्डर मिस्ट्री, क्यों किलर बना पति नितिन सिन्हा, पढ़िए 12 बड़ी बातें

1.सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा का शव शनिवार(9 सितंबर) को नोएडा सेक्टर 30 स्थित उनके बंगले के बाथरूम में मिला था। वह अपने पति के साथ रह रही थीं, जबकि उनका बेटा विदेश में रहता है।

2.वकील के भाई ने दो दिनों तक कॉल का जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया था। बंगले पर पहुंचने पर पुलिस को महिला का शव मिला। उसका पति गायब था।

3.पुलिस ने आरोप नितिन सिन्हा का फोन ट्रैक किया और आखिरी लोकेशन उनका बंगला था। बाद में उन्हें स्टोर रूम में छिपा हुआ पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

4. इससे पहले वकील के भाई ने अपने जीजा पर ही हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कहा है कि वकील की हत्या के पीछे का कारण दंपति के बीच उनका बंगला बेचने को लेकर मतभेद था।

5. पुलिस की जांच में सामने आया कि नितिन संपत्ति बेचना चाहते थे और उन्होंने संभावित खरीदार से एक टोकन राशि भी ली थी। रेनू सिन्हा बंगला बेचने को तैयार नहीं थीं। पुलिस ने पाया है कि इस विवाद के कारण दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

6.मृतका रेनू सिन्हा के भाई ने जीजा नितिन पर हत्या का शक जाहिर करते हुए रविवार को पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कोठी पर पहुंची।

7.चूंकि सस्पेक्ट नितिन सिन्हा था, इसलिए पुलिस ने सबसे पहले उसे ढूंढ़ना शुरू किया। हालांकि पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि वो छुपा कहा हैं?

8.जब पुलिस को शक हुआ कि वो कोठी में ही है, तब पुलिस छानबीन करते हुए फर्स्ट फ्लोर पर बने स्टोर रूम तक पहुंची, लेकिन उसके दोनों गेट बंद थे।

9. एक गेट पर बाहर से ताला था, जबकि दूसरा गेट अंदर से बंद था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी। देखा कि नितिन अंदर बैठा था।

10.नितिन ने स्वीकार कि दो दिन पहले प्रॉपर्टी को लेकर रेनू से झगड़ा हुआ था। हाथापाई के बीच उसने तकिये से रेनू का मुंह दबा दिया था।

11. इसके बाद नितिन ने रेनू का सिर दीवार से दे मारा। फिर लाश को घसीटते हुए बाथरूम में छोड़ आया। नितिन काफी देर तक लाश के पास बैठा रहा।

12.रेनू की मौत के बाद नितिन डर गया। वो स्टोर रूम में जाकर बैठ गया। हत्या के बाद नितिन ने सिगरेट पी थी।

यह भी पढ़ें

सोनिया अख्तर की Complicated Love Story में PM मोदी की एंट्री!

कुंडा के बाहुबली MLA राजा भैया के सितारे गर्दिश में, पत्नी ने क्यों कहा ऐसा-'नियति का चक्र चल चुका है'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
UP Industrial Corridor News: गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया केंद्र, PLI और टैक्स छूट का बड़ा फायदा