PM Modi Remark Row: सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़के CM योगी, कहा- 'लोकतंत्र का अपमान'

Published : May 12, 2026, 09:58 AM IST
PM Modi Remark Row CM Yogi Adityanath slams samajwadi party mp

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएम योगी ने बयान को असंसदीय, अमर्यादित और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सोमवार को दिए गए इस बयान पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

सीएम योगी ने एक्स पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति किसी सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी बेहद अशोभनीय और अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की गरिमा और संसदीय परंपराओं पर भी गंभीर चोट है।

'राजनीतिक कुसंस्कार और वैचारिक दिवालियापन' : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सांसद का यह बयान राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश और विश्वास का भी अपमान है, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का नेतृत्व सौंपा है।

लोकतांत्रिक गरिमा बनाए रखने की अपील

सीएम योगी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे अमर्यादित बयानों को गंभीरता से देखती है और समय आने पर इसका जवाब भी देती है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं से राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक मूल्यों और शालीनता का पालन करने की अपील की।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CII Summit 2026: योगी सरकार के विकास मॉडल से प्रभावित उद्योग जगत, यूपी की बदली तस्वीर की सराहना
PM मोदी पर विवादित बयान देकर फंसे सपा सांसद, अखिलेश यादव से भी पूछे जा रहे सवाल, वीडियो वायरल