तिरुपति बालाजी की तर्ज पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में भी मिलेगा प्रसाद, तैयारी जारी

Published : Jan 30, 2023, 02:47 PM IST
durga shankar mishra

सार

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर ही प्रसाद दिए जाने की तैयारी चल रही है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यहां पहुंचकर महाशिवरात्रि से पहले तमाम तैयारियों का जायजा लिया।

वाराणसी: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस बीच मंदिर कांफ्रेंस हाल में बैठक के दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि तिरुपति बालाजी की तर्ज पर ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का भी अपना प्रसाद तैयार करवाया जाए।

धाम परिसर के सभी भवनों का होगा नामकरण

कहा गया कि प्रसाद का स्वाद, गुणवत्ता, सामग्री भी प्रसाद परंपराओं से ही जुड़ी हो। इस बीच धाम परिसर के सभी भवनों का नामकरण कराने का निर्देश भी दिया गया। यह नामकरण वैदिक आधार पर ही किया जाएगा। पार्किंग व मंदिर का कल्चरल कैलेंडर बनाने का निर्देश भी दिया गया। इस बीच रत्नेश्वर महादेव मंदिर को लेकर भी जानकारी की गई।

प्रसाद को अद्वितीय बनाने की चल रही तैयारी

इस बीच वाराणसी डिजिटल गैलरी से संबंधित संस्था के द्वारा प्रोजेक्टर से फ्यूचरिस्टिक आर्टिफिशियल कांसेप्ट को लेकर भी जानकारी दी गई। इन तमाम चीजों को लेकर कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में मंदिर परिसर का ले आउट और कल्चरल कैलेंडर बनाने, प्रसाद को अद्वितीय रूप देने की तैयारी चल रही है। मंदिर की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि धाम परिक्षेत्र के ज्यादातर भवनों का टेंडर हो चुका है। उनके द्वारा मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर बनने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी गई।

महाशिवरात्री को लेकर भी चल रही है तैयारी

इस बीच मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने महाशिवरात्रि को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने यहां पहले श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और पूजन किया। इसके बाद शक्तिपीठ विशालाक्षी मंदिर में उनके द्वारा शीश नवाया गया। भवनों का निरीक्षण करते हुए वह गंगा घाट तक भी गए। इस बीच डीएम एस. राजलिंगम और एडीजी जोन राम कुमार की मौजूदगी भी वहां पर देखने को मिली।

कानपुर: देर से घर आई पत्नी, पति ने पूछा कारण तो चेहरे पर फेंक दिया तेजाब

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक भीषण गर्मी जारी, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान
अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?