Published : Aug 30, 2023, 11:29 AM ISTUpdated : Aug 31, 2023, 02:59 PM IST
यूपी के प्रयागराज खीरी में 28 अगस्त को स्कूल से घर लौट रहे 10th के छात्र की सरेआम पीट-पीटकर हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने खीरी ग्राम सभा के प्रधान मोहम्मद यूसुफ सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया है, इनमें तीन नाबालिग हैं।
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज खीरी में 28 अगस्त को स्कूल से घर लौट रहे 10th के 16 वर्षीय छात्र की सरेआम पीट-पीटकर हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने खीरी ग्राम सभा के प्रधान मोहम्मद यूसुफ सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया है, इनमें तीन नाबालिग हैं। अब लोग प्रधान के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
28
आरोप है कि चचेरी बहन से छेड़छाड़ होती देख 16 वर्षीय सत्यम आरोपियों से भिड़ गया था। भाई-बहन स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
38
मृतक छात्र सत्यम पुरादलू गांव का रहने वाला था। वो परमानंद इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था। जब दोनों स्कूल से निकलकर तुर्कपुरवा मोहल्ले पहुंचे, तभी गैर समुदाय के बदमाश लड़कों ने उसकी चचेरी बहन का हाथ पकड़ लिया था।
48
प्रयागराज खीरी का यह मामला तूल पकड़ा हुआ है। हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रधान और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।
58
आरोप है कि प्रधान मोहम्मद युसूफ भी आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।
68
इस हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। कमिश्नर रमित शर्मा ने लापरवाही बरतने पर एसओ नवीन कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
78
रक्षा बंधन पर भाई के मर्डर से पीड़ित बहन टूट गई है। उसने कहा कि वो हमलावरों से भाई को बचाने वहां से गुजर रहे लोगों के आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।