रब ने बना दी जोड़ी: 4 फीट के पति-पत्नी ने मजाक उड़ाने वालों को दिया गजब मैसेज

Published : Sep 28, 2023, 12:46 PM ISTUpdated : Sep 28, 2023, 07:52 PM IST
Uttar Pradesh Dwarf Couple Pragyanand Tiwari and Neha Viral Story

सार

कहते हैं कि 'जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है।' उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले इस कपल को भी यह उम्मीद कि देर-सवेर सही, उन्हें सही जीवन साथी जरूर मिलेगा। साढ़े चार फीट के प्रज्ञानंद तिवारी की पत्नी नेहा चार फीट की हैं। 

बलिया. कहते हैं कि 'जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है।' उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले इस कपल को भी यही उम्मीद थी कि देर-सवेर सही, उन्हें सही जीवन साथी जरूर मिलेगा। साढ़े चार फीट के प्रज्ञानंद तिवारी की पत्नी नेहा चार फीट की हैं। नेहा के मुताबिक, उन्होंने अपने-अपने परिवारों की सहमति से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव में शादी की।

उत्तर प्रदेश के बलिया के बौने कपल प्रज्ञानंद तिवारी और नेहा की गजब स्टोरी

नेहा ने मीडिया से कहा कि उन्होंने 2018 में शादी की थी। हालांकि अभी तक कपल के कोई संतान नहीं है। इसे लेकर वो थोड़ा चिंतित हैं। कपल ने कहा कि कुछ लोग उन्हें भगवान की बनाई हुई जोड़ी कहते हैं। हालांकि कपल ने माना कि कई लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं, पर वे फिक्र नहीं करते।

प्रज्ञानंद तिवारी ने कहा कि जो लोग उनका मजाक उड़ाते हैं, वे उन पर ध्यान नहीं देते हैं। क्योंकि उन्हें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना है। यह कपल अपनी जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहता है। कपल ने कहा कि बेशक उनकी हाइट कम है, लेकिन भगवान ने उन्हें अच्छा दिमाग दिया है।

भारत के बौने कपल प्रज्ञानंद और नेहा का किस्सा

प्रज्ञानंद तिवारी इंटरमीडिएट पास हैं, जबकि नेहा बीए ग्रेजुएट हैं। कपल अपनी जिंदगी में बहुत खुश है। वे कहते हैं कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं। प्रज्ञानंद ने कहा कि उनका प्यार इतना गहरा है कि लोगों के मजाक का उन पर कोई असर नहीं होता।

नेहा ने माना कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद उनका कद नौकरी में बाधा बन रहा है। लंबाई कम होने से अभी तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है। हालांकि नेहा ने बताया कि कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें नौकरी मिलेगी। दोनों को सरकार पर भरोसा है कि वह उन्हें नौकरी दिलाने में सक्षम होगी।

बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, ब्राजीलियाई जोड़ा पाउलो गेब्रियल दा सिल्वा बैरोस और उनकी पत्नी कट्युसिया ली होशिनो दुनिया का सबसे बौना कपल है। इनकी संयुक्त ऊंचाई लगभग 180 सेमी है। उन्होंने 2016 में शादी की थी।

 

यह भी पढ़ें

मेरठ की दुल्हन:शादी के 9 महीने बाद भी कुंवारी, पति बोला-मुझे गुप्त रोग

असली मां-बाप को ढूंढ़ने 8000km दूर अमेरिका से इंडिया पहुंची ये लड़की

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!