UP सोनभद्र की गजब रामलीला: सीता-श्रीराम के स्वयंवर के बीच कपल ने लिए 7 फेरे

Published : Oct 21, 2023, 05:08 PM IST
Sonbhadra Unique case poor girl marriage on Ramlila stage

सार

सूपी के सोनभद्र की रामलीला चर्चा का विषय बनी हुई है। चुर्क नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के मंचन के दौरान आयोजकों ने एक गरीब कन्या का विवाह करा दिया।  

सोनभद्र. सूपी के सोनभद्र की रामलीला चर्चा का विषय बनी हुई है। चुर्क नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के मंचन के दौरान आयोजकों ने एक गरीब कन्या का विवाह करा दिया। जब रामलीला में सीता-श्रीराम स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था, तब इस कपल की शादी कराई गई। चुर्क नगर पंचायत ने यह शादी कराके एक अनूठा संदेश दिया है।

सोनभद्र में रामलीला के मंच पर कपल की कराई शादी, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.सोनभद्र जिले की चुर्क नगर पंचायत रामलीला के आयोजन को एक अनूठे तरीके से कराती है। मंच पर कई सालों से एक निर्धन परिवार की लड़की का विवाह कराया जाता है।

2. इस बार भी रामलीला के मंच पर एक गरीब कन्या का विवाह कराया गया। इसका पूरा खर्चा नगर पंचायत ने उठाया। नगर पंचायत का यह प्रयास चर्चा का विषय बना रहता है।

3.रामलीला के मंच पर हुई इस शादी के गवाह कई गणमान्य लोग बने। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा की अध्यक्ष मीरा यादव, नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गोविंद यादव आदि मौजूद थे।

4.यह शादी भारतीय परंपरा के अनुसार पूरे विध-विधान से कराई गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ रामलीला मंच तक बारात आई।

5.बारात मारकुंडी के बेलछ गांव से गाजे-बाजे के साथ चुर्क के रामलीला मैदान आई। इसके बाद चुर्क के शिव मंदिर से बारात उठी और मंडप तक पहुंची।

6. रामलीला कमेटी ने बेलछ निवासी दूल्हा शेखर और घोरावल के चौखटवा निवासी दुल्हन रेखा का विवाह कराया।

7.रामलीला कमेटी नव दम्पती को घर-गृहस्थी के सामान सहित कई गिफ्ट दिए। इस मौके पर बारात के लिए रिसेप्शन का इंतजाम भी किया गया था।

8. रामलीला कमेट के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम अतिथियों ने बारात का स्वागत किया और कन्यादान की परंपरा निभाई।

9. चुर्क नगर पंचायत कई सालों से रामलीला मंच पर एक गरीब कन्या का विवाह आयोजित करती आ रही है। इसका मकसद लोगों को सामाजिक संदेश देना है।

10. बता दें कि चुर्क नगर पंचायत की रामलीला काफी प्रसिद्ध है। परंपरागत तरीके से होने वाले इस आयोजन को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

यह भी पढ़ें

क्यों प्रसिद्ध है महाभारतकालीन लेहड़ा देवी का मंदिर?

फिर से क्यों विवादों में घिरी आगरा की रिवाल्वर गर्ल प्रियंका मिश्रा?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात
26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन