N Chandrasekaran Gorakhpur Visit: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी के साथ पूजा, नाथपंथ की ली जानकारी

Published : Apr 15, 2026, 05:54 PM IST
N Chandrasekaran Gorakhpur Gorakhnath Mandir Visit CM Yogi Adityanath

सार

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने नाथपंथ के इतिहास और गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन की जानकारी ली और गोरक्षपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

गोरखपुर। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक पूजा-अर्चना

गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने एन. चंद्रशेखरन को शिवगोरक्ष नामाकृत अंगवस्त्र और मंदिर का प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पूजा में मौजूद रहे।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे गोरखपुर

टाटा संस के चेयरमैन गोरखपुर में महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थापित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के साथ गोरखनाथ मंदिर का भी दौरा किया।

नाथपंथ के इतिहास और गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन की जानकारी

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एन. चंद्रशेखरन को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने नाथपंथ के इतिहास, उसके विस्तार और महायोगी गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नाथ संप्रदाय के महान संतों के योगदान पर भी चर्चा की गई।

गोरक्षपीठ में दोपहर भोज में भी हुए शामिल

मंदिर भ्रमण के बाद एन. चंद्रशेखरन गोरक्षपीठ की ओर से आयोजित दोपहर भोज में भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर बातचीत हुई।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP News: CM योगी के AI For All प्रोग्राम से गोरखपुर गिनीज बुक में शामिल, रिकॉर्ड 7.64 लाख रजिस्ट्रेशन दर्ज
Tata Motors Bus Milestone: लखनऊ प्लांट से 10 लाखवीं बस रवाना, सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक पल