UP : भारी बारिश के साथ गिरी बिजली से मचा कोहराम, 2 लोगों की मौत, कई घायल

Published : Jun 30, 2024, 07:44 PM IST
lightning

सार

भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऐसे में अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागते नजर आए।

देवरिया. यूपी के देवरिया जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश होने लगी। जिसके कारण बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बिजली के कारण झुलसे हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मंदिर में गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार यूपी के देवरिया में सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गोपालपुरा के शिव मंदिर में रविवार को बिजली गिरने से मंदिर के अंदर बैठे पुजारी सहित अन्य लोग बिजली की चपेट में आ गए। जिससे मंदिर के पुजारी सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मंदिर के अंदर बैठे अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।

आप भी रहें सावधान

बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक रहती है। चूंकि आकाशीय बिजली ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक प्रभाव छोड़ती है। क्योंकि शहरी क्षेत्रों में बड़ी बड़ी बिल्डिंगों पर तड़ित चालक लगा हुआ होता है। ऐसे में बिजली का झटका वह सहन कर जाता है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में तड़ित चालक नहीं होता है। इस कारण अक्सर बिजली पेड़ या अन्य स्थानों पर गिरने से काफी नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें : बहुत खूबसूरत है आईपीएस शरण कांबले और आईएफएस सायली शिंदे की जोड़ी

इन बातों का रखें ध्यान

  • हवा आंधी के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें।
  • आकाशीय बिजली गिरे तो सुरक्षित स्थानों पर जाकर खड़े हो जाएं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ के नीचे बिजली गिरने की अधिक संभावना होती है। इस कारण पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
  • बिजली गिरने के दौरान पानी में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं।
  • बिजली कड़कने पर पक्की छतों के नीचे जाकर रूकें।
  • बिजली गिरने के दौरान सफर में हैं तो गाड़ी के कांच बंद करके रखें।

यह भी पढ़ें : खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है राजस्थान की ये महिला अफसर

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी