UP Govt Jobs: 665 नर्सिंग अधिकारियों को जॉइनिंग लेटर, अभ्यर्थियों ने की निष्पक्ष चयन की तारीफ

Published : Mar 30, 2026, 10:45 AM IST
up nursing officer appointment

सार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता की सराहना की और कहा कि अब सरकारी नौकरियों में योग्यता और मेहनत को ही प्राथमिकता मिल रही है।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लोक भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर सभी अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मंच से कई चयनित उम्मीदवारों ने अपने अनुभव साझा किए और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सभी को समान अवसर मिल रहा है।

पारदर्शी परीक्षा से मिला टॉप रैंक: प्रियंका सिंह

मोहनलालगंज (लखनऊ) की प्रियंका सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी, जिसके कारण उन्हें प्रथम रैंक हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुए सुधारों से निष्पक्षता सुनिश्चित हुई। प्रियंका ने मुख्यमंत्री से मिलना अपने जीवन का सपना पूरा होना बताया और इस सफलता के लिए परिवार व बड़े भाई का आभार जताया।

योग्य उम्मीदवारों को मिला मौका: संध्या सिंह

सुल्तानपुर की संध्या सिंह ने कहा कि परीक्षा दो चरणों में हुई और पूरी तरह निष्पक्ष रही। उन्होंने बताया कि इस भर्ती की खास बात यह रही कि केवल योग्य उम्मीदवारों का ही चयन हुआ। उन्होंने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण पल बताते हुए मुख्यमंत्री और अधिकारियों का धन्यवाद किया।

कड़ी सुरक्षा से हुई निष्पक्ष परीक्षा: अनामिका यादव

मैनपुरी की अनामिका यादव ने परीक्षा केंद्रों की सख्त सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतनी कड़ाई थी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संभव नहीं थी। यह योगी सरकार की ईमानदारी और मेरिट आधारित चयन का उदाहरण है।

योगी सरकार में बदली यूपी की छवि: शरिमा सिद्दीकी

शरिमा सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि वह पहले सेना में थीं और रिटायरमेंट के बाद उत्तर प्रदेश में बसने का विचार नहीं था। उन्होंने बताया कि पहले यूपी को लेकर उनकी सोच अलग थी, लेकिन योगी सरकार के नेतृत्व में राज्य ने तेजी से विकास किया है और अब यह एक बेहतर और सुरक्षित राज्य बन गया है।

नियुक्ति पत्र पाकर गर्व महसूस कर रहे अभ्यर्थी

आकांक्षा ने नियुक्ति पत्र मिलने को अपने जीवन का सबसे गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी परीक्षा के कारण योग्य उम्मीदवारों को ही अवसर मिला है, जिससे मेहनत का सही परिणाम मिल रहा है।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से बढ़ा भरोसा

कार्यक्रम में शामिल सभी अभ्यर्थियों ने एक स्वर में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता की सराहना की। इससे यह स्पष्ट संदेश गया कि अब सरकारी नौकरियों में सफलता का आधार केवल मेहनत और योग्यता है।

सिस्टम पर बढ़ा युवाओं का विश्वास

यह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम केवल नौकरी देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं के भरोसे को मजबूत करने वाला अवसर भी बना। चयनित नर्सिंग अधिकारियों के अनुभव से साफ है कि अब सिस्टम पर विश्वास बढ़ा है और मेहनत करने वालों को उनका हक मिल रहा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ, नोएडा-आगरा में तुफानी बारिश, प्रयागराज में 38°C तक तपिश!
कानपुर के इस इलाके में अगर आपने ‘Horn’ बजाया, तो तुरंत कटेगा 1000 रुपये का चालान!