महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार, अस्पताल में हुई घटना से महिलाओं में दहशत

Published : Nov 09, 2023, 04:12 PM ISTUpdated : Nov 09, 2023, 04:19 PM IST
baliya peshab kand

सार

महिला अस्पताल में एक महिला के शरीर पर पेशाब करने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को​ गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया. उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती एक महिला के ऊपर पेशाब कर दी। जब इस घटना का महिला ने विरोध किया तो वह म​हिला को गालियां देने लगा। इस मामले में पीड़ित महिला ने अस्पताल प्रशासन से लेकर पुलिस तक पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना जिला महिला अस्पताल की है। यहां इलाज के लिए भर्ती एक महिला ने बलिया जिले के शाहपुर निवासी विकास सिंह द्वारा अस्पताल में खुद के ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ​ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ महिला और पुरुष दोनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से आरोपी ने महिला के ऊपर पेशाब की।

 

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री का निधन, प्रदेश और पार्टी में शोक की लहर

 

आपको बतादें कि मध्यप्रदेश में सीधी पेशाब कांड काफी सुर्खियों में रहा था। एक भाजपा नेता द्वारा एक आदिवासी मजदूर पर नशे की हालत में पेशाब कर दी थी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा था। इस मामले में खुद सीएम ने एक्शन लेते हुए आरोपी पर कार्रवाई कराने के साथ ही पीड़ित आदिवासी मजदूर के पैर धुलाए थे और उसके पीड़ा भी सुनी थी।

 

यह भी पढ़ें :  यूपी के मथुरा में स्कूल के अंदर छात्रा के साथ टीचर ने की गंदी हरकत, देखें शर्मसार करने वाला CCTV फुटेज

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल