यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन होने से प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन हो गया है। वे लखनऊ से विधायक भी रह चुके हैं और एमपी व बिहार के राज्यपाल रह चुके स्व. लालजी टंडन के बेटे हैं। उनके निधन से देश में शोक की लहर छा गई है। रक्षा मंत्री से लेकर भाजपा नेता तक सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मी​डिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ के पूर्व विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी के निधन से मुझे गहरा दुख है। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!

Scroll to load tweet…